उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

कसौधन महासभा बस्ती की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन

कसौधन महासभा मे पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी कसौधन महासभा की बैठक मे हुआ नई कार्यकारिणी का गठन

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती (वेदांत टाइम्स/बस्ती टाइम्स 24)। पुरानी बस्ती स्थित धर्मशाले मे कसौधन महासभा की बैठक संरक्षक गिरधारी लाल साहू की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष पवन कसौधन से विमर्श के पश्चात जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। राजेन्द्र प्रसाद कसौधन को जिलाध्यक्ष, मनोज कसौधन को जिला महामंत्री, बंशीलाल कसौधन को जिला कोषाध्यक्ष, रघुनंदन साहू को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अभिषेक कसौधन, गोपीनाथ कसौधन, अमीरचंद कसौधन, शेषनरायन कसौधन, डा. अश्वनी कसौधन, डा. ओमप्रकाश कसौधन, मदनगोपाल कसौधन, हिमांशु कसौधन, दुर्गा प्रसाद कसौधन को उपाध्यक्ष, सत्यप्रकाश कसौधन, वैभव सराफ को संगठन मंत्री मनोनीत किया गया।

अलग अलग सेक्टरों में भी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई। इसी क्रम में धु्रव कसौधन को गांधीनगर अध्यक्ष, आनंद कसौधन को महामंत्री, सुनील कसौधन को कोषाध्यक्ष, विनय कसौधन को अस्पताल चौराहा अध्यक्ष, आदर्श कसौधन को महामंत्री, गणेश कसौधन को मंगल बाजार अध्यक्ष, लक्ष्मी कसौधन को महामंत्री, हिमांशु कसौधन को रेलवे स्टेशन अध्यक्ष, राजू कसौधन को पाण्डेय बाजार अध्यक्ष बनाये गये। गिरधारी लाल साहू तथा देवी प्रसाद कसौधन को संरक्षक, नंदकिशोर कसौधन को मंडल अध्यक्ष, राजेश महादेव को मंडल महामंत्री, दिलीप कसौधन, बृजकिशोर कसौधन को जिला संयोजक, शम्भूनाथ कसौधन, रामबिलास कसौधन को जिला मीडिया प्रभारी, सूर्यनारायण एडवोकेट, विरेन्द्र कसौधन को आय व्यय निरीक्षक, आकाश कसौधन को युवा अध्यक्ष, मोहित कसौधन को महामंत्री, अमरनाथ कसौधन को उपाध्यक्ष, सौरभ, अमित, दिव्यांश कसौधन को युवा उपाध्यक्ष और कई लोगो को जिला कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी दी गई। प्रदेश अध्यक्ष पवन कसौधन ने नवनियुक्त पदाधिकारियों व सदस्यों को बधाइयां व शुभकामनायें दिया। सभी पदाधिकारियों ने मनोयोग से सांगठनिक कार्य करने का संकल्प लिया।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button