ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थानशिक्षा
भिवाड़ी के UIT सेक्टर-9 में विश्वास लर्निंग पॉइंट का भव्य उद्घाटन, शिक्षा के क्षेत्र में नई शुरुआत

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
भिवाड़ी।
शहर के UIT सेक्टर-9 में शिक्षा के क्षेत्र को नई दिशा देने वाले विश्वास लर्निंग पॉइंट का भव्य उद्घाटन समारोह बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती शीला चौहान (अध्यक्ष, महिला मोर्चा – भारतीय जनता पार्टी) ने फीता काटकर संस्थान का विधिवत उद्घाटन किया।
उद्घाटन कार्यक्रम में विश्वास लर्निंग पॉइंट के डायरेक्टर्स Tr. जितेंद्र कुमार एवं Tr. ऋतिक शर्मा, तथा मेंटर्स Tr. विजय परमार एवं Tr. आशुतोष कुमार अपने-अपने परिवारजनों सहित उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्थानीय गणमान्य नागरिकों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
इस अवसर पर अतिथियों को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि विश्वास लर्निंग पॉइंट भिवाड़ी के छात्रों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का एक मजबूत केंद्र बनेगा। संस्थान में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए विशेष रूप से Science और Maths विषयों की उच्च स्तरीय कोचिंग प्रदान की जाएगी। यहाँ अनुभवी शिक्षकों द्वारा NCERT आधारित अध्ययन, नियमित टेस्ट सीरीज़, डाउट क्लासेस तथा व्यक्तिगत मार्गदर्शन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे छात्रों को बोर्ड परीक्षाओं के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में भी लाभ मिलेगा।
संस्थान के संचालकों ने बताया कि विश्वास लर्निंग पॉइंट का उद्देश्य प्रत्येक छात्र की प्रतिभा को पहचानकर उसे सही दिशा देना है, ताकि विद्यार्थी अपने लक्ष्य को आत्मविश्वास के साथ प्राप्त कर सकें।
कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक हवन-पूजन के साथ की गई, जिसके पश्चात अतिथियों के लिए एक स्नेहपूर्ण गेट-टुगेदर का आयोजन हुआ। अंत में सभी आगंतुकों के लिए भोज (लंच) की व्यवस्था की गई, जिससे यह आयोजन सभी के लिए यादगार बन गया।
📍 स्थान: विश्वास लर्निंग पॉइंट, UIT सेक्टर-9, भिवाड़ी
📞 संपर्क: 6350339483

Subscribe to my channel


