देशब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थानशिक्षा

77 वाँ गणतंत्र दिवस मनाया गया

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

संत जेवियर स्कूल, भिवाड़ी में 77वाँ गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। प्रधानाचार्य फादर जुगल किंडो ने मुख्यातिथि को पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यातिथि श्रीमान राहुल गौतम के करकमलों से राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर की गई। राष्ट्र गान के उपरांत कक्षा 7व 8 के विद्यार्थियों के द्वारा मार्च फास्ट किया गया जिसके द्वारा विद्यार्थियों ने कदमताल मिलाते हुए मंच को व तिरंगे को सलामी दी। विद्यालयी संगीत वर्ग ने “हम सब भारतीय हैं ” गीत के माध्यम से सम्पूर्ण वातावरण को देशभक्तिमय कर दिया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि जेवियर एल्युमनाई के अध्यक्ष श्रीमान राहुल गौतम ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों के साथ अपने बीते अनुभवों को साझा किया तथा लोकतंत्र को मजबूत करने का संदेश दिया। मैनेजर फादर थॉमस कुरियाकोस ने राज्य स्तर पर खेलकूद में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। शिक्षक श्रीमान रोहित छाबड़ा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को देश की उन्नति में अपना योगदान देने व संविधान को मजबूत बनाने का संदेश दिया। कक्षा 6 के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत करके सबको झूमने पर मजबूर कर दिया। मंच संचालन अन्वी सिंह व कृतिका श्रीवास्तव ने किया तथा मान्या ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button