देशब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

भिवाड़ी के ” कैप्टन तनिष्क शर्मा “ने गणतंत्र दिवस परेड में बढ़ाया प्रदेश का गौरव

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

भिवाड़ी के लिए अत्यंत गर्व और सम्मान का क्षण तब आया जब 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर आयोजित भव्य परेड में भिवाड़ी के सपूत कैप्टन तनिष्क शर्मा ने देश की सामरिक शक्ति का प्रतिनिधित्व करते हुए अद्वितीय ‘अभ्र’ मिसाइल प्रणाली की अगुवाई की। इस महत्वपूर्ण दायित्व को निभाते हुए उन्होंने भारतीय सेना के शौर्य, पराक्रम और जोश का शानदार प्रदर्शन किया।

कैप्टन तनिष्क शर्मा की यह उपलब्धि न केवल भिवाड़ी बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। राष्ट्रीय स्तर के इस प्रतिष्ठित आयोजन में उनकी सहभागिता युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और यह दर्शाती है कि हमारे क्षेत्र के युवा भी देश सेवा में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं।

विशेष उल्लेखनीय है कि कैप्टन तनिष्क शर्मा संत जेवियर स्कूल के छात्र रह चुके हैं। तनिष्क की माता रजनी शर्मा व पिता मुकेश शर्मा संत जेवियर स्कूल में ही अध्यापन कार्य करते हैं विद्यालय परिवार के लिए भी यह अत्यंत गर्व का अवसर है कि उनके पूर्व छात्र आज भारतीय सेना में कैप्टन के पद पर आसीन होकर देश की सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

भिवाड़ी नगर और समस्त क्षेत्रवासियों की ओर से कैप्टन तनिष्क शर्मा को इस विशिष्ट उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। उनका यह योगदान सदैव क्षेत्र के युवाओं को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।

 

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button