खैरथल- तिजाराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
गौशाला के संवर्धन पर मंथन मकरसंक्रांति गौ महाउत्सव का आय-व्यय प्रस्तुत

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
तिजारा। श्री मोनी बाबा गौशाला सूरजमुखी की कार्यकारिणी की बैठक मंगलवार को गौशाला परिसर में अध्यक्ष कंवर सिंह यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में मकरसंक्रांति पर आयोजित गौ महाउत्सव पर्व का आय–व्यय विवरण पटल पर प्रस्तुत किया गया, जिस पर सदस्यों ने संतोष जताते हुए सभी दानदाताओं का आभार व्यक्त किया। बैठक में गौशाला के संवर्धन एवं विकास को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। वक्ताओं ने गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने, गौवंश संरक्षण को सुदृढ़ करने तथा गायों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया। साथ ही चारे की समुचित व्यवस्था, रख-रखाव और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने जैसे विषयों पर भी विचार-विमर्श हुआ।
इस अवसर पर महंत सुंदर दास महाराज, बने सिंह गुर्जर, देशपाल यादव, नारायण सिंह चौधरी, यशपाल आचार्य तथा सत्यवीर सिंह सहित कार्यकारिणी के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


