LIVE TVधर्मराजस्थानराज्य

पवित्र मनन दीप कोटकासिम है दिव्य ज्ञान और भक्ति की प्राप्ति और आस्था का विशेष केंद्र, गुरुदेव भास्कर भारद्वाज के पावन सानिध्य में होते हैं अनेक दिव्य आयोजन

संवाददाता जयबीर सिंह कोटिकासिम अलवर राजस्थान 

पवित्र मनन दीप सत्संग सेवा संस्थान कोटकासिम द्वारा इस संस्था के संस्थापक राष्ट्रवादी संत गुरुदेव भास्कर भारद्वाज के पावन सानिध्य में प्रभु संदेश और सर्वागीण विकास से ओतप्रोत प्रवचन व्याख्यान किए जाते हैं जिससे दूर दराज से लोग आकर के लाभ प्राप्त करते हैं यहां लोगों की मन्नते पूरी हो रही है और भक्तगण मुक्ति और दिव्य ज्ञान भक्ति की प्राप्ति की ओर बढ़ रहे हैं! इस संस्थान द्वारा सत्संग प्रवचन शास्त्रों के प्रवचन के साथ-साथ गौ सेवा करना, पौधारोपण करना, भंडारे का आयोजन करना, महा सत्संग का आयोजन करना, अनेक राज्यों में प्रवचन के साथ ध्यान साधना शिविर लगाना, खाद्य सामग्री और वस्त्रों का दान करना, समाज सेवा के साथ राष्ट्र सेवा करना इसके प्रमुख कार्य हैं! गुरुदेव भास्कर भारद्वाज के पावन सानिध्य में सभी कार्यक्रम होते हैं और उनके कार्यक्रम में दूरदराज से भक्तों के साथ-साथ समय-समय पर आध्यात्मिक और राजनीतिक जगत की बड़ी-बड़ी हस्तियां आती रहती है और कार्यक्रम की प्रशंसा करती है! पवित्र मनन दीप सत्संग सेवा संस्थान कोटकासिम अब लोगों के लिए सर्वागीण विकास दिव्य ज्ञान भक्ति प्राप्ति का विशेष केंद्र बन चुका है जो सबको मुक्ति और प्रभु की और अक्सर कर रहा है और जीवन में परम आनंद की प्राप्ति करा रहा है और लोगों का कल्याण हो रहा है!

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button