देशब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थानशिक्षा
ओशी फाउंडेशन के सिलाई सेंटर में स्वामी विवेकानंद जी की 163वीं जयंती उत्साहपूर्वक मनाई गई

भिवाड़ी।
आज ओशी फाउंडेशन के सिलाई सेंटर (STRI शक्ति केंद्र) में महिला शक्ति केंद्र से जुड़ी सभी युवा महिलाओं के साथ स्वामी विवेकानंद जी की 163वीं जयंती बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में सभी महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और आयोजन को सफल बनाया।
कार्यक्रम के दौरान सभी महिलाओं ने स्वामी विवेकानंद जी के विचारों पर अपने-अपने शब्द साझा किए और उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने की प्रेरणा ली। ओशी फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री विवेक शर्मा जी ने स्वामी विवेकानंद जी के जीवन, विचारों और युवाओं के लिए उनके संदेश पर प्रेरणादायक बातें रखीं।
इस अवसर पर शक्ति केंद्र की महिलाओं ने नृत्य और गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम को और भी यादगार बना दिया। स्वामी विवेकानंद जी के विचारों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लेते हुए सभी प्रतिभागियों ने इस दिन को प्रेरणास्पद बताया।
कार्यक्रम में शक्ति केंद्र की शिक्षिकाएँ रितु अग्रवाल, अनुप्रिया शर्मा, नेहा सोनी एवं शक्ति केंद्र की अन्य सभी महिलाएँ उपस्थित रहीं।
ओशी फाउंडेशन द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम अत्यंत सफल और सराहनीय रहा।

Subscribe to my channel


