ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थानशिक्षा
युवा दिवस पर विद्यार्थियों का थाने से सीधा संवाद, भिवाड़ी में पुलिस ने दी सड़क सुरक्षा व साइबर अपराध की जानकारी

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
भिवाड़ी। युवा दिवस के उपलक्ष में राजस्थान पुलिस जयपुर के डीजीपी के आदेशानुसार शहर के नारायण स्कूल के विद्यार्थियों ने स्थानीय थाने का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने बच्चों को यातायात नियमों, सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव तथा बाल अधिकारों के प्रति जागरूक किया।
भ्रमण में कक्षा 8 के करीब 30 विद्यार्थियों ने भाग लिया। बच्चों को बताया गया कि सुरक्षित यातायात अपनाकर दुर्घटनाओं से कैसे बचा जा सकता है, ऑनलाइन ठगी व साइबर अपराध के सामान्य तरीकों से कैसे सतर्क रहें तथा किसी भी समस्या में हेल्पलाइन और कानूनी अधिकारों का उपयोग कैसे करें। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में कानून के प्रति सम्मान और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना रहा।

Subscribe to my channel


