ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान
भिवाड़ी मंडल में SIR अभियान को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
तिजारा (भिवाड़ी)। तिजारा विधानसभा के भिवाड़ी मंडल में आज मंडल अध्यक्ष नरेंद्र खटाणा की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संयुक्त विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR) को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
भिवाड़ी मंडल महामंत्री राहुल सिंह राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बैठक का उद्देश्य SIR अभियान को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश देना और रणनीति तैयार करना था, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ा जा सके।
बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में SIR के जिला प्रभारी श्री रघुवीर चौधरी उपस्थित रहे, जबकि सह प्रभारी गौरव विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। इसके अलावा लवर उत्तर के जिला अध्यक्ष महा सिंह चौधरी, जिला महामंत्री पवन यादव, जिला उपाध्यक्ष पवन चौहान, चित्रा शर्मा, जिला मंत्री कंचन तिवारी, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अभय भूरा गुर्जर भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में भिवाड़ी मंडल अध्यक्ष नरेंद्र खटाणा, महामंत्री राहुल सिंह राजपूत, उपाध्यक्ष उदय नारायण तिवरी, सुरेश त्यागी, सुभाष जोशी, सर्वेश देवी, शीला चौहान, लक्ष्मी शर्मा, पूर्व पार्षद अजीत खटाणा, विजय पंडित सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में वक्ताओं ने SIR अभियान को लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए इसे जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

Subscribe to my channel


