बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानस्वास्थ्य

दस दिवसीय निःशुल्क क्षार सूत्र शल्य चिकित्सा शिविर का शुभारंभ, 30 मरीजों ने करवाया पंजीकरण

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा, 4 जनवरी। आयुर्वेद विभाग एवं राष्ट्रीय आयुष मिशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दस दिवसीय निःशुल्क क्षार सूत्र शल्य चिकित्सा शिविर का शुभारंभ आज किया गया।

शिविर का उद्घाटन पूर्व राजस्व मंत्री अमराराम चौधरी द्वारा किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर भुवनेश्वर सिंह चौहान, डॉ. रमेश धनदे, उपनिदेशक आयुर्वेद विभाग बाड़मेर, डॉ. नेमसिंह राजपुरोहित, सहायक निदेशक आयुष बालोतरा तथा शिविर प्रभारी डॉ. बजरंग लाल शर्मा मौजूद रहे। साथ ही उप जिला प्रमुख खेताराम कालमा, भूषण भूपत कोठारी (तेरापंथ अध्यक्ष), भीखचंद मेहता (समाजसेवी), बाबूमल भंसाली (पतंजलि योगपीठ, बालोतरा), मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. वॉकाराम चौधरी, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपक गोयल, जगदीश सिंह राजपुरोहित (भाजपा कार्यकर्ता), शांतिलाल सुधार (मंडल जसोल, भाजपा), कांतिलाल मनणा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

चिकित्सकीय टीम में डॉ. अक्षय पटेल, डॉ. थानेश चौधरी, डॉ. भारती, डॉ. आशीष, डॉ. शक्तिसिंह सोलंकी, डॉ. भगवत्ती पटेल तथा समस्त नर्सिंग स्टाफ एवं परिचारक उपस्थित रहे।

शिविर के प्रथम दिन भगंदर (फिस्टुला) के उपचार हेतु 30 मरीजों का पंजीकरण किया गया, जबकि ओपीडी में कुल 257 रोगियों को परामर्श एवं उपचार का लाभ मिला। शिविर के माध्यम से आयुर्वेदिक क्षार सूत्र पद्धति द्वारा रोगियों को निःशुल्क एवं सुरक्षित उपचार उपलब्ध कराया जाएगा।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button