मादक पदार्थ (गाँजा) का व्यवसाय करने वाला शातिर अपराधी पुलिस गिरफ्त में

*बस्ती टाइम 24 न्यूज़ नर्मदापुरम जिला ब्यूरो चीफ रिपोर्टर हीरालाल गढ़वाल की खास रिपोर्ट*
नर्मदापुरम/ पिपरिया पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरुकरन सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह के द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियो को मादक पदार्थ मे लिप्त असामाजिक तत्वों को चिन्हित करते हुये उनके विरूध्द प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया था। आदेश के परिपालन मे अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) पिपरिया अजय वाघमारे के मार्ग निर्देशन व निर्देशन में थाना प्रभारी पिपरिया उमेश तिवारी एवं स्टाफ की एक टीम गठित की गयी थी। जिनके द्वारा मादक पदार्थ गाँजा का व्यवसाय करने वाले व्यक्ति को पकड़ा जाकर उक्त के कब्जे से कुल 3.070 किलो ग्राम मादक पदार्थ (गाँजा) जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। दिनांक 18/04/2023 व 19/04/2023 की दरम्यानी रात्री करीबन 12.30 बजे ग्राम सांडिया में सीताराम मंदिर के पास आम रोड पर एक व्यक्ति (जो सफेद रंग की छोटे चैक वाली शर्ट एवं काले रंग का लोवर पहने है) के द्वारा सफेद व हल्के खाकी रंग के खाद की बोरी के बने थैले में अवैध मादक पदार्थ गांजा रख कर बेचने की फिराक मे घूमने की सूचना मिलने पर तत्परता से पुलिस टीम गठित की जाकर धरपकड़ हेतु रवाना की गई। उक्त टीम द्वारा तत्परता से ग्राम सांडिया में सीताराम मंदिर के पास पहुंचकर घेराबंदी करते हुए दविश दी गई जो मुखबिर द्वारा बताए हुलिया अनुसार एक व्यक्ति अपने पास में सफेद हल्के खाकी रंग का खाद की बोरी का बना थैला लिये हुये बल्च की रोशनी में खड़ा दिखाई देने पर पुलिस स्टाफ द्वारा घेराबंदी कर उसे पकड़ा गया उक्त व्यक्ति की NDPS एक्ट के प्रावधानों अनुसार तलाशी की कार्यवाही की गई जो उक्त व्यक्ति के पास से मिले खाद की बोरी से बने हुए थैले में मादक पदार्थ (गांजा) भरा होना पाया जाने पर मौके पर उक्त गांजे की तौल करने की व्यवस्था कर मौके की कार्यवाही करते हुए उक्त व्यक्ति से उसके नाम पते की पूछताछ कर उक्त व्यक्ति संतोष ढीमर पिता स्व. पूरनलाल ढीमर उम्र 47 साल निवासी सीताराम घाट ग्राम सांडिया से मादक पदार्थ (गांजा) से बोरी के बने हुए थैले में कुल 3.070 किलो ग्राम मादक पदार्थ (गाँजा) जप्त किया गया। उक्त आरोपी संतोष ढीमर पिता स्व. पूरनलाल ढीमर उम्र 47 साल निवासी सीताराम घाट ग्राम सांडिया को अवैध मादक पदार्थ (गांजा) विक्रय हेतु रखे पाए जाने पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8, 20 तहत विधिवत गिरफ्तार किया गया। उक्त आरोपी को विशेष न्यायालय नर्मदापुरम पेश किया जाकर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया । गिरफ्तार शुदा आरोपी नाम/पता- संतोष ढीमर पिता स्व. पूरनलाल ढीमर उम्र 47 साल निवासी सीताराम घाट ग्राम सांडिया। उक्त कार्यवाही में उल्लेखनीय भूमिका निरीक्षक उमेश तिवारी थाना प्रभारी पिपरिया, उपनिरीक्षक राजेन्द्र सिंह कुशवाहा, भागचंद्र धुर्वे, सउनि प्रकाश सिंह राजपूत, प्रधान आरक्षक शिवशंकर पटेल आरक्षक अजमेर परिहार, मनोहर दायमा, राममोहन रजक, अफसर खान, चंद्रप्रकाश साहू एवं सराहनीय भूमिका सउनि गणेश राय, प्रधान आरक्षक विजय सिंह लोधी, आरक्षक संदीप चौधरी, अभिषेक दमाड़े की रही।

Subscribe to my channel


