उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़राजनीति
कांग्रेस सेवादल के कार्यवाहक जिला मुख्य संगठक बने सुनील पाण्डेय
अहम जिम्मेदारी मिलने पर समर्थकों में उत्साह, दी गईं बधाइयां

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती, 29 दिसम्बर 2025।
कांग्रेस सेवादल संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुनील कुमार पाण्डेय को कांग्रेस सेवादल का कार्यवाहक जिला मुख्य संगठक नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति सेवादल के प्रदेश मुख्य संगठक डॉ. प्रमोद कुमार पाण्डेय द्वारा की गई।
नियुक्ति पत्र सौंपते हुए डॉ. प्रमोद कुमार पाण्डेय ने आशा व्यक्त की कि सुनील पाण्डेय के नेतृत्व में कांग्रेस सेवादल का सांगठनिक विस्तार होगा तथा पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों में जनसंवाद, जनसंपर्क और संगठनात्मक गतिविधियों के माध्यम से कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने में सेवादल की अहम भूमिका होगी।
सुनील पाण्डेय को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है। पूर्व विधायक अंबिका सिंह, रामजियावन, अनूप पाण्डेय, वीरेन्द्र प्रताप नारायण पाण्डेय, देवी प्रसाद पाण्डेय, पूर्व जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ‘ज्ञानू’, जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी, सुरेन्द्र मिश्रा, मो. रफीक खां, नर्वदेश्वर शुक्ल, देवेन्द्र श्रीवास्तव, प्रशान्त पाण्डेय, गिरजेश पाल, गंगा प्रसाद मिश्रा, डॉ. शीला शर्मा, लक्ष्मी यादव, मंजू पाण्डेय, अनिरुद्ध त्रिपाठी, डी.एन. शास्त्री, सर्वेश शुक्ल, अनिल भारती, अतीउल्लाह सिद्दीकी, अलीम अख्तर, शौकत अली नन्हू, राकेश पाण्डेय गाधियन, अशोक श्रीवास्तव, राहुल चतुर्वेदी, विभूति मिश्रा, विश्वनाथ पाण्डेय, संजीत यादव, रामबली त्रिपाठी, अमरेंद्र प्रताप सहित सैकड़ों लोगों ने उन्हें बधाइयां और शुभकामनाएं दीं।
पार्टी नेताओं ने उम्मीद जताई कि सुनील पाण्डेय के नेतृत्व में कांग्रेस सेवादल जिले में नई ऊर्जा के साथ संगठन को मजबूत करेगा और जनता के बीच कांग्रेस की आवाज को और प्रभावी बनाएगा।

Subscribe to my channel


