देशब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थानशिक्षा

“राजस्थान में अंबिका राठौड का आरजेएस में न्यायिक मजिस्ट्रेट हेतु तृतीय स्थान के साथ चयन”

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

 राजस्थान न्यायिक सेवा आरजेएस परीक्षा में तृतीय स्थान प्राप्त कर अंबिका सिंह ने अपने परिवार के साथ साथ पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया उनकी सफलता का समाज के विभिन्न संगठनों ने उन्हें प्रेरणास्रोत बताते हुए सम्मानित किया राजस्थान न्यायिक सेवा आरजेएस में चयनित होकर तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली कुमारी अंबिका सिंह राठौड के सम्मान में निज निवास श्रीमान लाखन सिंह जी राठौड़ 4N/F1,राज मोटर ड्राइविंग स्कूल, अरावली विहार,भिवाड़ी पर स्वागत व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया

 इस अवसर पर श्री राजपूत सभा समिति भिवाड़ी रजिस्टर्ड समाज के अग्रणी माननीय डीबीएस राघव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आर के राघव जी उपाध्यक्ष-श्री लाखन सिंह राठौड़ महासचिव-संजीव सिंह जादौन, संगठन मंत्री- विजेंद्र चौहान, बीर सिंह तोमर, उदयवीर सिंह पुंडीर कृष्णा,वीर सिंह जी राणा, प्रताप चौहान, संजय तंवर, संयुक्त सचिव जिलेदार सिंह व विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों एडवोकेट श्रीमती मधु यादव, पत्रकार बंधु श्री मजहर खान, मुकेश शर्मा जी तथा स्थानीय नागरिकों ने अंबिका सिंह और उनके पिताजी श्री जय सिंह जी राठौड़,माताजी श्रीमती मंजू राठौड़ व परिवारी जनो को बधाई दी तथा स्मृति चिन्ह,गुलदस्ता भेटकर उनका सम्मान किया और कहा कि अंबिका सिंह की उपलब्धि व्यक्तिगत न होकर सर्वांगीण सफलता है की अंबिका सिंह न्यायिक क्षेत्र में निष्पक्ष व पारदर्शी जनमानस के लिए अपना पूरा योगदान देंगी।

 अंबिका सिंह की सफलता सिद्ध करती है कि परिश्रम, अनुशासन व निरंतर अभ्यास से सफलता व आत्मसात करने में पूर्ण मदद मिलती है।

निवेदक

संजीव सिंह जादौन (महासचिव) 9413212138

श्री राजपूत सभा समिति भिवाड़ी (रजिस्टर्ड)

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button