खैरथल- तिजारादेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थानराज्य

सुशासन दिवस: जिले भर के अधिकारियों और कर्मचारियों ने ली सुशासन की शपथ

*जिला कलेक्ट्रेट में आयोजित हुआ सुशासन दिवस कार्यक्रम* *अतिरिक्त जिला कलक्टर सहित अधिकारियों व कार्मिकों ने ली सुशासन की शपथ*

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

खैरथल-तिजारा, 25 दिसंबर। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिवस गुरुवार को सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान जिले भर के राजकीय कार्यालयों में अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए सुशासन की शपथ ली।

जिला स्तरीय कार्यक्रम कलेक्ट्रेट वीसी रूम में हुआ। यहां जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। मुख्यमंत्री ने वीसी के माध्यम से सभी कार्मिकों को सुशासन की शपथ दिलाई।

इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने सुशासन की शपथ ली और सभी ने स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने कार्मिकों से आमजन के हित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता से करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्मिक सरकार के महत्वपूर्ण अंग हैं। वे अपनी जिम्मेदारी समझते हुए गंभीरता से कार्य करें, जिससे आमजन को राहत मिल सके।

गौरतलब है कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार 19 से 25 दिसंबर 2025 तक सुशासन सप्ताह मनाया गया। इसके तहत प्रशासन गांव की ओर शिविर तथा जिला स्तरीय कार्यशाला सहित अन्य कार्यक्रम हुए। इसी श्रृंखला में गुरुवार को सुशासन दिवस समारोह आयोजित हुआ।

कार्यक्रम में डिप्टी एसपी किशनगढ़बास, अतिरिक्त निदेशक कृषि विभाग विजय सिंह, अधीक्षण अभियंता जलदाय विभाग धर्मवीर यादव, उपनिदेशक सहकारिता विभाग वेद प्रकाश सैनी, सहायक निदेशक आयुर्वेद अजीत, नगर परिषद आयुक्त मुकेश शर्मा, एसीएफ वन विभाग संजय, अधिशासी अभियंता छत्रपाल, सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। इसी क्रम में जिले के समस्त ब्लॉक व ग्राम पंचायत स्तरीय राजकीय कार्यालयों में भी कार्मिकों को सुशासन की शपथ दिलाई गई।

 

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button