
संवाददाता जयबीर सिंह (कोटकासिम) राजस्थान की खास रिपोर्ट

पवित्र मनन दीप सत्संग सेवा संस्थान कोटकासिम के 11 वर्ष पूरे हो जाने पर धूमधाम से वर्षगांठ मनाई गई! इस दौरान राष्ट्रवादी संत गुरुदेव भास्कर भारद्वाज ने अपने सत्संग परिवार के साथ मिलकर गरीब बस्ती में फल और वस्त्र वितरित किए और गोवंश को केले खिलाए! वही संस्कार उर्फ गोली प्रजापत एंड ग्रुप द्वारा सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी गई! इस पावन अवसर पर राष्ट्रवादी संत गुरुदेव भास्कर भारद्वाज ने कहा सत्संग के सभी सेवा कार्य प्रवचन सत्संग सभी प्रभु की दया से हो रहे हैं और हमेशा चलते रहेंगे! सभी लोगों ने एक दूसरे को बधाइयां दी और प्रभु पथ पर चलने का संकल्प लिया! गौरतलब है कि पवित्र मनन दीप सत्संग सेवा संस्थान द्वारा गुरुदेव भास्कर भारद्वाज के पावन सानिध्य में गौ सेवा,नर सेवा, पौधारोपण, भंडारा, महा सत्संग, राम,कृष्ण संदेश प्रवचन, सनातन धर्म प्रचार, जागरण और वस्त्र दान आदि अनेक सेवा कार्य, सत्संग के कार्य वर्षों से किए जा रहे हैं और गुरुदेव भास्कर भारद्वाज सनातन धर्म के प्रचार के साथ प्रभु संदेश और शास्त्रों के प्रवचन के द्वारा लोगों को आध्यात्म और सर्वांगीण विकास की ओर बढ़ा रहे हैं!और इनके कार्यक्रम में राजनीति और आध्यात्मिक जगत की बड़ी-बड़ी हस्तियां समय-समय पर आती रहती है! वर्षगांठ के सेवा कार्य के इस पावन अवसर पर पवित्र मनन दीप सत्संग सेवा संस्थान के संस्थापक एवं विख्यात ज्योतिषी राष्ट्रवादी संत गुरुदेव भास्कर भारद्वाज, सत्संग सचिव संस्कार उर्फ गोली प्रजापत, दुर्गेश उर्फ चिंटू योगी, हीरालाल लखेरा, सुमित वर्मा, कल्ली देवी, लक्ष्मी देवी, विमला देवी, सर्वण देवी, प्रेम देवी, शारदा देवी सहित भक्त गण मौजूद रहे!

Subscribe to my channel


