ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

भिवाड़ी न्यायालय परिसर में खुशी का माहौल, न्यायिक मजिस्ट्रेट किरण राठी का हुआ भव्य स्वागत

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

भिवाड़ी।

सिविल एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट भिवाड़ी किरण राठी का दो वर्ष का प्रोबेशन काल सफलतापूर्वक पूर्ण होने के पश्चात स्थायीकरण होने पर न्यायालय परिसर में हर्ष और उल्लास का वातावरण देखने को मिला। इस अवसर पर भिवाड़ी बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं द्वारा न्यायिक मजिस्ट्रेट किरण राठी का गुलदस्ता भेंट कर एवं साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।

बार एसोसिएशन भिवाड़ी प्रथम के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट शाहिद हुसैन ने बताया कि अपने प्रोबेशन काल के दौरान न्यायिक मजिस्ट्रेट किरण राठी ने न्यायिक दायित्वों का निर्वहन निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता के साथ किया। अधिवक्ताओं ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए साफा बांधकर एवं मुंह मीठा कराकर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

समारोह के दौरान न्यायिक मजिस्ट्रेट किरण राठी ने अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भिवाड़ी में उनका कार्यकाल अत्यंत अच्छा, सहयोगपूर्ण एवं स्मरणीय रहा है। उन्होंने कहा कि न्यायिक कार्यों के सुचारू संचालन में अधिवक्ताओं का उन्हें निरंतर सहयोग प्राप्त हुआ, जिसे वह अपने पूरे न्यायिक जीवन में सदैव याद रखेंगी।

इस अवसर पर न्यायिक मजिस्ट्रेट किरण राठी ने भी अधिवक्ताओं का मुंह मीठा करवाकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की, जिससे न्यायालय परिसर में सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला।

स्वागत कार्यक्रम में एडवोकेट शाहिद हुसैन, सुभाष दायमा, जसवीर दायमा, हसीन खान, वीरेंद्र गर्ग, प्रवीण दायमा, इसराक खान, जसविंद्र, अभय सिंह यादव, संदीप यादव, विशाल यादव, सुनील शर्मा, अलीशेर, अंजू चौहान, पदम यादव, अतीक अहमद, साजिद खान सहित कई वरिष्ठ एवं युवा अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button