LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़राज्य

संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग तीन किसानों की लगभग तीन बीघे फसल जलकर हुई राख

 

ब्यूरो चीफ अंकित कुमार की खास खबर

चकलवंशी उन्नाव | सदर तहसील के माखी थाना क्षेत्र के गिरिन्द्र खेंडा व रामसिंह खेंडा के खेतों में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गयी देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया तीन किसानों की लगभग तीन बीघा गेंहू की फसल व बोरिंग पर खड़ा इंजन जल जलकर राख हो गया ग्रामीणों ने निजि संसाधनों से करीब 3 घंटे बाद आग पर काबू पाया सूचना पर पहुंची पुलिस ने तहसील प्रशासन को सूचना दी |
सदर तहसील क्षेत्र के ग्रामपंचायत इसुनिया के मजरा गिरिन्द्र खेंडा निवासी बाबूलाल पुत्र बिहारी कमलेश पुत्र जमुना व बन्दा खेंडा के मजरा धत्ताखेंडा निवासी सुन्दरलाल पुत्र उमरायलाल के खेत में गेंहू की फसल में किसी ने आग लगा दी देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया गेंहू की फसल के साथ खेत पर खडा इंजन जल गया ग्रामीणों ने दमकल और पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची दमकल और ग्रामीणों ने निजि संसाधनों से करीब 3 घंटे में आग पर काबू पाया तब तक आग ने बाबूलाल एक बीघा कमलेश डेढ़ बीघा व सुन्दरलाल की दस विसुवा व खेत में खडा इंजन जलकर खाक हो गया आग बुझाने पहुंचे किसान मुनेशर सुनील करूणा शंकर सोनू नीरज रामदास महेश मोतीलाल प्रताप सिंह राकेश इदरीश श्रीपाल आशीष,ब्रह्मा, राकेश,नरेंद्र,मोहन व अखिलेश यादव सहित अन्य सैकड़ों किसानों ने बताया कि बाबूलाल के खेत के पास रखे मचाने के पास चप्पल मिले हैं आशांका है कि किसी व्यक्ति के ही द्वारा आग लगाई गयी है | क्षेत्रीय लेखपाल को किसानों ने फोन से सूचना दी लेखपाल संजय मौके पर पहुंच कर किसानों की फसल का हुए नुकसान का आंकलन किया है

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button