देशबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानस्वास्थ्य

कल बीकानेर में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के जन्मदिवस पर विशाल निःशुल्क जांच एवं परामर्श शिविर

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

बीकानेर | 19 दिसंबर 2025

सुशासन पखवाड़ा के तहत सरकार के 2 साल बेमिसाल एवं माननीय केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी बीकानेर शहर द्वारा कल शनिवार, 20 दिसंबर 2025 को विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा।

मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि यह शिविर महेश्वरी भवन, गौतम चौक, नई लाइन, गंगाशहर, बीकानेर में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा। शिविर में हड्डी रोग एवं फिजियोथेरेपी से संबंधित विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।

शिविर में वरिष्ठ फिजियोथेपिस्ट डॉ. निमित सक्सेना (P.T.) एवं हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. लोकेश सोनी द्वारा मरीजों की जांच कर निःशुल्क परामर्श दिया जाएगा। साथ ही बीएमडी जांच (सामान्य शुल्क 1000 रुपये) एवं यूरिक एसिड जांच (सामान्य शुल्क 100 रुपये) पूर्णतः निःशुल्क की जाएगी।

शिविर के सफल आयोजन हेतु प्रभारी जिला महामंत्री राजेंद्र पंवार, सह-प्रभारी मीडिया संयोजक कमल गहलोत एवम् मंडल अध्यक्ष प्रकाश मेघवाल के निर्देशन में कार्यकर्ता सक्रिय रूप से व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं।

 

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button