LIVE TVअपराधब्रेकिंग न्यूज़राज्य

पुलिस और आरटीओ की सांठगांठ से ओवरलोड भरे ट्रैक्टर ट्राली आखिरकार बन ही गया कृष्ण पाल सिंह के मौत का कारण

MP breaking,,

रिपोर्ट दशरथ माली चचोर 

नीमच ।मध्य प्रदेश मामला नीमच जिले का जहां पुलिस और आरटीओ की मिलीभगत से भूसे से भरे ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली बेखौफ होकर रोड पर चलते हैं। जिससे वह कहावत चरितार्थ होती हैं कि हम जोड़े और रोड सकड़ा की तर्ज पर इन दिनों राजस्थान से ट्रैक्टर ट्राली आते हैं। और त्रिपाल डालकर ओवरलोड ट्राली भरकर रोड पर चलते हैं ।जो अधिकतर रात में ही चलते हैं ।जो एक्सीडेंट का कारण बनते हैं। ऐसा ही वाकिया चिताखेड़ा के पास हुआ है। जहां एक ट्रैक्टर ट्राली ने 14 अप्रैल 2023 शुक्रवार की रात्रि 12:00 बजे चिताखेड़ा की ओर से नीमच की तरफ जा रहे ओवरलोड अज्ञात ट्रैक्टर ट्राली कराडिया महाराज निवासी कृष्ण पाल सिंह पिता रतन सिंह राणावत 22 वर्ष और उसका साथी राघवेंद्र सिंह पिता गुलाब सिंह 25 वर्ष दोनों नीमच अपने गांव कराडिया महाराज के लिए आ रहे थे ।कि आसपुरा अरनिया के बीच रात्रि 12:00 बजे अचानक ट्रैक्टर द्वारा टक्कर मार दी। जिससे कृष्णपाल सिंह की सिर में चोट आने की वजह से मौके पर ही मौत हो गई ।और उसका साथी राघवेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हुआ और उसमें हौसला दिखाते हुए हिम्मत न हारी और अपने मित्रों को फोन लगाया और घटना की जानकारी दी ।जिससे जानकारी मिलते ही मित्र दीपेश शर्मा नितेश शर्मा और चरण सिंह जाट आसपुरा तीनों मौके पर पहुंचे वह दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया ।जहां पर डॉक्टर ने कृष्णपाल सिंह को मृत घोषित कर दिया। वही गंभीर रूप से घायल राघवेंद्र सिंह को उपचार किया ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली घटना को अंजाम देते ही मौके से फरार हो गए। चीता खेड़ा से नीमच एवं चीता खेड़ा से राजस्थान की ओर छोटीसादड़ी मार्ग पर इस तरह वाहन बड़ी संख्या में गुजर रहे हैं ।मामले में जिम्मेदार पुलिस और आर टी ओ का कोई ध्यान नहीं है। यहां पर प्रतिदिन 50 से 60 ट्रैक्टर ओवरलोड वाहन पूरी तरह से पूरी सड़क मार्ग को निकलते हुए चार पहिया वाहनों को दूर दो पहिया वाहन का भी निकलना मुश्किल हो जाता है कितने ही हॉर्न बजाओ पर इनके साइड देने का नाम नहीं लेते हैं। और बस अपनी ही अकड़ के साथ चलते हैं अधिकतर रात्रि को दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। क्योंकि ट्रैक्टर ट्राली के चारों तरफ भूसा लटका हुआ रहता है। इसलिए पुलिस अधिकारी आरटीओ कृपया ऐसे ओवरलोडिंग वाहनों के खिलाफ सख्ती से पेश आए और ऐसे वाहनों के खिलाफ ऑपरेशन चलाकर रोड से गुजरने पर इनके खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए अज्ञात ट्रैक्टर ट्राली के खिलाफ मुकदमा कायम करने हेतु 5 घंटे तक रोड पर धरना प्रदर्शन किया गया वही अनुविभागीय अधिकारी ममता खेड़े तहसीलदार कैंट पुलिस थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह सिसोदिया बगाना पुलिस थाना प्रभारी विजय सागवान थाना प्रभारी के एल की चीन के दौरा अज्ञात ट्रैक्टर ट्राली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर धरना प्रदर्शन किया गया और मौके पर कोई भी राजनीतिक नेता नहीं पहुंचा वह मृतक के परिवार के साथ न्याय हो और उस को उचित न्याय व मुआवजा मिले

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button