LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़राज्य

नीमच जिले के लिए आज 15 अप्रैल 2023 शनिवार का दिन एक तरह से ब्लैक डे साबित हुआ

रिपोर्ट दशरथ माली चचोर

नीमच। मध्य प्रदेश जहां जिले में एक साथ शनिवार के दिन तीन तीन युवा पीढ़ीयो ने आत्महत्या की। वह भी तीनों अलग-अलग थानों में क्या है माजरा ।यह तो पुलिस पड़ताल के बाद ही पता लग पाएगा पर नीमच जिले के लिए शनिवार का दिन एक काला दिन ही साबित हुआ ।क्योंकि 1 दिन में किसी भी जिले में इस तरह की मौतें और वह भी आत्महत्या के रूप में कभी नहीं हुई।जैसा कि आज देखने को मिला नीमच जिले के अंतर्गत 1,ग्राम कालूखेड़ा में मैं एक जवान युवा पीढ़ी 30 वर्षीय राहुल पिता जगदीश खारोल ने जहरीला पदार्थ ले लिया। दूसरी, तरफ जीरन थाने के अंतर्गत ग्राम उगरान में एक 22 वर्षीय राजू पिता देवीलाल ने घर में फांसी ले ली। वही तीसरी घटना,मनासा तहसील की जहा मनासा अंतर्गत ग्राम आतरी माता गांव में रवि पिता शंभूलाल धोबी ने उम्र 26 वर्ष में अपने ही घर में जहरीला पदार्थ गटक लिया। आखिर ऐसा क्या माजरा है कि तीन तीन युवा पीढ़ीयों ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली ।यह तो सब पुलिस की जांच पड़ताल के बाद ही पता चलेगा पर आखिर ऐसा पहाड़ नीमच जिले पर कभी नहीं पडा। कि तीन तीन युवा पीढ़ियों ने आत्महत्या की

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button