LIVE TVअपराधजम्मू कश्मीरपुंछब्रेकिंग न्यूज़व्यापार
अवैध खनन पर पुलिस का शिकंजा: पूंछ में JCB, टिपर और ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त

ब्यूरो चीफ राजेश कुमार, पुंछ
पूंछ, 14 दिसम्बर 2025:
जिले में अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण के तहत जिला पुलिस पूंछ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक जेसीबी मशीन, एक टिपर तथा दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त किया है। ये सभी वाहन बिना अनुमति के खनन एवं खनिज परिवहन में संलिप्त पाए गए।
यह कार्रवाई नियमित चेकिंग एवं प्रवर्तन अभियान के दौरान की गई, जिसमें निर्धारित नियमों का उल्लंघन करते हुए लघु खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन की पुष्टि हुई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर ही सभी वाहनों व मशीनरी को अपने कब्जे में ले लिया।
मामले की जानकारी खनन विभाग को दे दी गई है, ताकि संबंधित धाराओं के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा सके। जब्त किए गए सभी वाहन एवं मशीनरी फिलहाल पुलिस अभिरक्षा में हैं।
जिला पुलिस पूंछ ने दोहराया कि अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और आम नागरिकों से अपील की है कि वे ऐसी गतिविधियों की सूचना नजदीकी पुलिस थाना को दें।

Subscribe to my channel


