बिग ब्रेकिंग ,,,मनासा थाने के अंतर्गत आने वाले ग्राम माता रुंडी में 1 विकलांग को अज्ञात लोगों ने कुएं में फेंका
सही सलामत ग्रामीणों ने बाहर निकाला

बिग ब्रेकिंग
रिपोर्ट दशरथ माली चचौर
पड़दा तहसील मनासा जिला नीमच मध्य प्रदेश मनासा तहसील के पडदा गांव के समीप ग्राम माता रुंडी में एक विकलांग व्यक्ति को रात के अंधेरे में कुछ अज्ञात लोगों ने हाथ पैर बांधकर कुएं में फेंका ।जब रात को चीखने चिल्लाने की आवाज आई तो ग्रामीणों ने दौड़कर बाहर सही सलामत निकाला। फिर थाने को सूचना की गई उसके बाद पुलिस थाने से आई। घटना मातारुण्डी के जंगलों की बताई जा रही है ।जब एक विकलांग मांगीलाल घर में सोया हुआ था। तब उसको पता ही नहीं चला और जब उसकी आंख खुली तो अपने आप को कुए में पाया ।फिर उसमें चीखना चिल्लाना शुरू किया तब हल्ला सुनकर ग्रामीणों ने उसकी जान बचाई ।और जब देखा तो उसके हाथ पैर बंधे हुए थे गांव का ही माता रुंडी निवासी विकलांग व्यक्ति मांगीलाल गायरी अपने घर के यहां सो रहा था ।इसी के कुछ देर बाद जंगलों में मौजूद कुएं में गिर गया ।इसकी चिक पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे मांगीलाल को कुएं से बाहर निकाला पुलिस को सूचना दी गई वह व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाला मामले को लेकर मनासा थाना टीआई आरसी डांगी द्वारा बताया गया है कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई थी पीड़ित मांगीलाल से बात हुई है। ऐसा वाक्य पहले कभी नहीं हुआ और जब मांगीलाल से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि मुझे कुछ याद नहीं है। वह पूरी तरह सुरक्षित हैं कुछ दिन पहले भी वह गुम हुआ था। घटना को लेकर जांच शुरू कर दी गई हैं वह मांगीलाल गायरी को सुरक्षित उसके घर छोड़ा गया।
Subscribe to my channel


