उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

बड़ेवन गांव में ग्राम प्रधान पर अवैध कब्जे का आरोप, शिकायतकर्ता ने डीएम से की न्याय की मांग

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, 12 दिसम्बर।

वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बड़ेवन गांव के निवासी राधेश्याम ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए ग्राम प्रधान और स्थानीय जनप्रतिनिधियों पर उनकी जमीन पर अवैध निर्माण कराकर कब्जा करने का गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि गाटा संख्या 3043 पर बिना अनुमति शौचालय व आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण करा दिया गया है।

शिकायतकर्ता के अनुसार भूमि की पैमाइश धारा 24 के तहत लम्बित है, इसके बावजूद दबंगई के बल पर निर्माण कार्य जारी रखा गया। राधेश्याम ने बताया कि उन्होंने पहले भी थाना दिवस, तहसील दिवस, नगर पंचायत अध्यक्ष, उप जिलाधिकारी और प्रमुख सचिव राजस्व को रजिस्टर्ड शिकायत भेजकर त्वरित कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन किसी भी स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

राधेश्याम ने लेखपाल पर झूठी रिपोर्ट लगाने और पुलिस-सभासद की मिलीभगत से जमीन हड़पे जाने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि उपजिलाधिकारी द्वारा मांगी गई रिपोर्ट में लेखपाल ने तथ्यों को छिपाया, जिससे मामले को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया।

उन्होंने आरोप लगाया कि उच्चाधिकारियों के आदेश के बावजूद एसएचओ द्वारा अवैध निर्माण रोकने की कोशिश नहीं की गई, जिससे निर्माण कार्य लगातार जारी है। पीड़ित राधेश्याम ने अब जिलाधिकारी बस्ती को शिकायती पत्र सौंपकर मामले के शीघ्र निस्तारण और जमीन को कब्जे से मुक्त कराने की मांग की है।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button