बार एसोसिएशन बीकानेर के आगामी चुनाव में इस बार इतिहास रचने जा रहा है। संगठन की स्थापना के बाद पहली बार किसी महिला अधिवक्ता ने अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी प्रस्तुत की है। अधिवक्ता सकीना बानो अध्यक्ष पद की उम्मीदवार के रूप में चुनाव मैदान में उतरी हैं और उनके नामांकन ने अधिवक्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया है।
अध्यक्ष पद की उम्मीदवार सकीना बानो ने अपना मेनिफेस्टो जारी करते हुए कहा कि यदि उन्हें अधिवक्तागण का समर्थन प्राप्त होता है, तो वे बार में महिला अधिवक्ताओं और युवा साथियों की भागीदारी बढ़ाने, सुविधाओं के विस्तार और पारदर्शी व्यवस्था के लिए काम करेंगी।
उन्होंने अपने मेनिफेस्टो में कई प्रमुख मुद्दों को शामिल किया है, जिनमें—
उच्च न्यायालय बेंच की स्थापना हेतु प्रयास
जूनियर अधिवक्ताओं के लिए स्टाइपेंड
अधिवक्ता भवन का निर्माण
एडवोकेट कॉलोनी की आवश्यकता को पूरा करना
महिला अधिवक्ताओं की समस्याओं का समाधान
सकीना बानो ने कहा कि बीकानेर बार के इतिहास में यह पहली बार है जब किसी महिला ने अध्यक्ष पद के लिए हिम्मत के साथ मैदान में उतरकर नई परंपरा की शुरुआत की है।
उन्होंने बार के सभी सदस्यों से अपील की है कि आगामी 12 दिसम्बर 2025 को होने वाले मतदान में उनका समर्थन कर उन्हें भारी मतों से विजयी बनाएं।
अंत में उन्होंने बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं के सहयोग और आशीर्वाद की अपेक्षा करते हुए सकारात्मक बदलाव और सक्रिय नेतृत्व का भरोसा दिलाया।