बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

बीकानेर: कांग्रेस अभाव-अभियोग विभाग की प्रदेश अध्यक्ष योगिता शर्मा का दौरा, नंदलाल गहलोत बने शहर अध्यक्ष

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

बीकानेर, 10 दिसंबर 2025

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अभाव-अभियोग विभाग की प्रदेश अध्यक्ष योगिता शर्मा मंगलवार को एक दिवसीय दौरे पर बीकानेर पहुंचीं। उनके स्वागत के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे, जहां माल्यार्पण व साफा पहनाकर उनका अभिनंदन किया गया।

गंगा विहार कॉलोनी में सभा, नंदलाल गहलोत को मिली नई जिम्मेदारी

सुजान देसर स्थित गंगा विहार कॉलोनी में आयोजित सभा के दौरान योगिता शर्मा ने नंदलाल गहलोत को अभाव-अभियोग विभाग का बीकानेर शहर अध्यक्ष नियुक्त किए जाने की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि विभाग का मुख्य उद्देश्य सक्रिय लोगों को पार्टी से जोड़ना और जनता के अभाव-अभियोग से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता से उठाना है।

योगिता शर्मा ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा:

 “राजस्थान में भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। कार्यकर्ता जनता की समस्याओं को लेकर संघर्ष करें और उनके निराकरण हेतु आवाज बुलंद करें।”

कांग्रेस नेताओं ने रखा अपना पक्ष

कार्यक्रम में उपस्थित कई वरिष्ठ नेताओं ने भी अपने विचार रखे—

प्रदेश उपाध्यक्ष नित्यानंद पारीक ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने जो विश्वास योगिता शर्मा पर जताया है, वह पूरे प्रदेश में सक्रियता से उसको सार्थक कर रही हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि विभाग संगठन को नई मजबूती देगा।

प्रदेश महामंत्री गौरीशंकर गहलोत ने स्वागत भाषण में कहा कि कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से संगठन को मजबूत करेंगे।

नव नियुक्त अध्यक्ष नंदलाल गहलोत ने कहा कि उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी को वे पूरी ईमानदारी से निभाएंगे और जनता की समस्याओं का निराकरण उनका पहला लक्ष्य होगा।

डॉ. बी.डी. कल्ला ने अभाव-अभियोग विभाग को जनता से सीधे जुड़े मुद्दों का विभाग बताते हुए कार्यकर्ताओं से समस्याओं के समाधान हेतु प्रशासन को ज्ञापन सौंपने की अपील की।

शहर अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल ने बीकानेर नगर निगम की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए टूटी सड़कों, गड्ढों और अव्यवस्था को लेकर नाराजगी जाहिर की।

पूर्व शहर अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की योजनाओं को जनता के लिए उपयोगी बताते हुए वर्तमान सरकार पर उनकी अनदेखी का आरोप लगाया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति

कार्यक्रम का संचालन श्याम तंवर ने किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि स्थानीय मुद्दों पर संघर्ष जारी रहेगा।

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोहन चौधरी, मिलन गहलोत, लाल गहलोत, यूवा नेता अजय जेदिया, मुकेश माली, सांवरमल सोलंकी, मांगीलाल सोलंकी, प्रेम दईया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और महिलाएं मौजूद रहीं।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button