ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

टपूकड़ा की बेटी सिमरन की पहली नियुक्ति पर गांव में खुशी की लहर

एलडीसी पद पर उपखंड कार्यालय में संभाला कार्यभार

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

टपूकड़ा। कस्बे की युवा बेटी सुश्री सिमरन, पुत्री रघुवीर सिंह तंवर (पूर्व सरपंच), ने टपूकड़ा उपखंड कार्यालय में एलडीसी के पद पर अपनी प्रथम नियुक्ति ग्रहण कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। नियुक्ति की सूचना मिलते ही गांव में खुशी की लहर दौड़ गई और क्षेत्रवासियों ने सिमरन को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। पहले कार्यदिवस पर उपखंड कार्यालय में पहुंची सिमरन का स्थानीय जनप्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों ने स्वागत किया। इस अवसर पर टीटू गर्ग समाजसेवी एवं युवा भाजपा कार्यकर्ता, रघुवीर तंवर पूर्व सरपंच, श्रीमती किरण, पंकज यादव सहित कई सम्मानित लोग उपस्थित रहे। सभी ने सिमरन के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि गांव की बेटियों की सफलता भविष्य में अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी। क्षेत्रवासियों ने आशा जताई कि सिमरन अपने कार्यकाल में ईमानदारी और निष्ठा के साथ जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करेंगी।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button