बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

अपना परिवार सेवा सदन, मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह बीकानेर में मनाया गया सामाजिक न्याय मंत्री अविनाश गहलोत का जन्मदिन

सेवा कार्य कर दी गईं शुभकामनाएं

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

9 दिसंबर 2025

बीकानेर। राजस्थान सरकार में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री अविनाश गहलोत का जन्मदिन आज अपना परिवार सेवा सदन, मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह, बीकानेर में सेवा भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जरूरतमंदों के बीच सेवा कार्य किए गए तथा मंत्री जी के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं सफल जनसेवा कार्यकाल की कामना की गई।

यह आयोजन भाजपा जिला महामंत्री राजेंद्र पंवार की प्रेरणा से तथा वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता श्री रामेश्वरलाल विश्नोई, अध्यक्ष – ग्रामीण उत्थान मानव संस्थान, बीकानेर के सहयोग से सम्पन्न हुआ इस अवसर पर सामाजिक समरसता का उल्लेखनीय कार्य करने वालों का सम्मान किया गया ।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री सुमन छाजेड़ ने कहा कि

“मंत्री अविनाश गहलोत का जीवन वंचित, शोषित और कमजोर वर्गों के उत्थान को समर्पित रहा है। हम ईश्वर से उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना करते हैं।”

वहीं जिला महामंत्री राजेंद्र पंवार ने कहा कि

“मंत्री अविनाश गहलोत का कार्यकाल सामाजिक न्याय की दिशा में एक मजबूत आधार है। उनके नेतृत्व में समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है। हम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।”

मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि कार्यक्रम में श्याम सिंह हाड़ला, जिला मंत्री सुनीता हटीला, झमकु देवी, रघुवीर कुमावत, पूर्व जिला उपाध्यक्ष बाबूलाल गहलोत, जिला मंत्री सांगीलाल गहलोत, भारती अरोड़ा, पूर्व ओबीसी महामंत्री ललित भान सोलंकी, पूर्व पार्षद पंकज गहलोत, पार्षद अनूप गहलोत, भंवरलाल साहू, रामदयाल पंचारिया, मंडल अध्यक्ष मुकेश सैनी, चंद्रशेखर शर्मा, अंकित तंवर, जीवराज गहलोत, अरुण सोलंकी, मुकेश बन, हरीश भोजक, ताराचंद गहलोत, भरत गहलोत, भानु आनंद, पवन गहलोत, शर्मिला चोरड़िया, उमेश कच्छवा, अंकुश चोपड़ा, जीतू गहलोत, अजय गहलोत, हरिकांत शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने मंत्री अविनाश गहलोत को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके सामाजिक न्याय के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

कार्यक्रम का समापन सेवा कार्य तथा सामूहिक रूप से शुभकामनाएं प्रेषित कर किया गया।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button