बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

भाजपा जिला प्रभारी व सह-प्रभारियों की घोषणा

प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौर के निर्देशानुसार हुई नियुक्तियां जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने दी सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

बीकानेर। 8 दिसंबर 2025

भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन राठौर जी के निर्देशानुसार जिला प्रभारियों एवं जिला सह-प्रभारियों की घोषणा की गई है। इस संगठनात्मक निर्णय पर बीकानेर शहर जिला अध्यक्ष श्री सुमन छाजेड़ ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

बीकानेर शहर अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि

“प्रदेश नेतृत्व द्वारा जिन कार्यकर्ताओं को संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है, वह सभी अनुभवशील, कर्मठ और निष्ठावान हैं। मैं सभी नवनियुक्त प्रभारी एवं सह-प्रभारियों को हृदय से बधाई देती हूं ।

मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा जारी सूची के अनुसार निम्न नियुक्तियां की गई हैं ।

ओम सारस्वत — बीकानेर शहर जिला प्रभारी,

प्रियंका बालान — बीकानेर शहर जिला सह-प्रभारी,

विजय आचार्य — चूरू जिला प्रभारी,

दशरथ सिंह शेखावत — श्रीगंगानगर जिला प्रभारी,

अखिलेश प्रताप सिंह — जोधपुर देहात जिला सह-प्रभारी,

मोहन सुराणा — श्रीगंगानगर जिला सह-प्रभारी बने

नियुक्तियों की घोषणा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया है कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन को और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button