अपराधब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

दिनदहाड़े डीएसपी ऑफिस के सामने बाइक चोरी, पूरी वारदात CCTV में कैद

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

भिवाड़ी। शहर के कैपिटल हाई स्ट्रीट स्थित डीएसपी ऑफिस के सामने से दिनदहाड़े बाइक चोरी की वारदात से क्षेत्र के लोगों में दहशत फैल गई। थाना फूलबाग क्षेत्र अंतर्गत यह घटना रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे हुई। मोबाइल दुकानदार ललित ने बताया कि वह रोज की तरह अपनी दुकान पर काम कर रहा था। इसी दौरान अज्ञात चोर उसकी एचएफ बाइक (नंबर – RJ 40 SJ 5677) को आराम से ले उड़ा। घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। ललित ने शाम होते ही 100 नंबर पर कॉल कर चोरी की सूचना दी, जहां से उसे कच्ची रिपोर्ट दर्ज होने की जानकारी दी गई। इसके बाद सोमवार सुबह पीड़ित ने थाना फूलबाग पहुंचकर औपचारिक रिपोर्ट दर्ज कराई। दुकानदार ललित ने पुलिस से जल्द से जल्द बाइक बरामद करने और चोरों को गिरफ्तार करने की मांग की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button