बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

साइबर थाना बीकानेर ने महिलाओं के लिए साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

बीकानेर, 07 दिसंबर 2025:

साइबर थाना बीकानेर की टीम ने वार्ड नंबर 48, तृतीय बांद्रा बास बस्ती में महिलाओं के लिए विशेष साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में “साइबर दीदी” सुशीला ने महिलाओं को साइबर फ्रॉड और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के उपायों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम और टेलीग्राम का सुरक्षित उपयोग, अज्ञात नंबरों से कॉल या लिंक पर क्लिक करने से होने वाले खतरों और साइबर अपराध होने की स्थिति में तत्काल कार्रवाई के तरीकों के बारे में बताया गया।

सुश्री सुशीला ने कहा, “महिलाएं केवल अपने घर और समाज की नींव हैं। आपकी सतर्कता आपके परिवार और समाज को साइबर अपराध से सुरक्षित रख सकती है।” उन्होंने साइबर धोखाधड़ी की शिकायत टोल-फ्री नंबर 1930 या cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन दर्ज करने और सहायता के लिए मोबाइल नंबर 7877045498 पर संपर्क करने की जानकारी भी साझा की।

उपस्थित महिलाओं ने न केवल स्वयं सतर्क रहने का संकल्प लिया, बल्कि समाज के हर व्यक्ति तक यह जानकारी पहुंचाने का भी वचन दिया। कार्यक्रम के अंत में बस्तीवासियों ने जिला पुलिस बीकानेर की इस पहल के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button