ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थानशिक्षा

ओशी फाउंडेशन कपड़ा बैंक द्वारा सेक्टर-3 फेस-3 बागड़ी बस्ती में कपड़ा वितरण कार्यक्रम सम्पन्न

 

भिवाड़ी। ओशी फाउंडेशन कपड़ा बैंक के अंतर्गत आज सेक्टर 3 फेस 3 स्थित बागड़ी बस्ती झुग्गी में जरूरतमंद लोगों के लिए कपड़ा वितरण कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। फाउंडेशन प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी ठंड के मौसम में गरीब एवं वंचित परिवारों तक गर्म कपड़े पहुँचाने का कार्य निरंतर कर रहा है।

कपड़ा बैंक प्रभारी विकास वेलिंगकर ने बताया कि कार्यक्रम में 200 से अधिक लोगों को बच्चों, महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों के लिए उपयुक्त कपड़े वितरित किए गए।

कार्यक्रम में अध्यक्ष विवेक शर्मा, उपाध्यक्ष गिरिराज गुप्ता, विकास वेलिंगकर, केशव देव, हंसा दत्त शर्मा, जोगिंदर वशिष्ठ, संतोष वर्मा, शंकर, पंकज, दिनेश, सुधीर यादव सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

फाउंडेशन ने सभी दानदाताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया जिन्होंने कपड़ा बैंक में कपड़े दान कर इस सेवा कार्य में सहयोग दिया। कपड़े पाकर बच्चे और जरूरतमंद परिवार अत्यंत प्रसन्न दिखाई दिए।

फाउंडेशन ने बताया कि आने वाले समय में भी विभिन्न स्थानों पर कपड़ा वितरण कार्यक्रम जारी रहेंगे और समाज के सभी लोगों से कपड़ा बैंक से जुड़कर जरूरतमंदों की सहायता करने की अपील की।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button