देशबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
अखिल राजस्थान उपभोक्ता संगठन महासंघ की बैठक में ‘भारत उपभोक्ता यात्रा’ को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
बीकानेर, 06 दिसंबर 2025।
अखिल राजस्थान उपभोक्ता संगठन महासंघ की बीकानेर जिला शाखा कार्यालय में महासंघ की प्रदेश कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी ‘भारत उपभोक्ता यात्रा’ की तैयारियों पर विचार-विमर्श करना रहा।
बैठक में अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनंत शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष योगेश पालीवाल ने यात्रा की रूपरेखा बताते हुए कहा कि यह विशेष यात्रा 24 दिसंबर 2025 को दिल्ली से रवाना होकर 15 मार्च 2026 को कश्मीर से वापस दिल्ली पहुँचेगी। इस यात्रा का मकसद पूरे देश में उपभोक्ताओं को जागरूक करना और उपभोक्ता अधिकारों का संदेश जन-जन तक पहुँचाना है।
बैठक में प्रदेश सचिव नरसिंह दास व्यास, प्रदेश सचिव मुमताज शेख, प्रदेश संयुक्त सचिव निर्मला चौहान, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सीमा रामपुरिया, जिला अध्यक्ष धनसुख आचार्य, उपभोक्ता संरक्षण एवं सुरक्षा समिति के सदस्य पाल रामपुरिया और सोनू रामपुरिया सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
सभी सदस्यों ने भारत उपभोक्ता यात्रा में सक्रिय रूप से शामिल होने का आह्वान किया ताकि उपभोक्ता आंदोलन को देशभर में मजबूती मिले और जागरूकता का संदेश व्यापक स्तर पर पहुँचे।
कार्यक्रम का संचालन जिला अध्यक्ष धनसुख आचार्य ने किया।
Subscribe to my channel


