बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
बीकानेर – तहसील नोखा बार एसोसिएशन के सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन,संचेती अध्यक्ष,चिंतलगी उपाध्यक्ष व पंचारिया बने सचिव

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
*बीकानेर – तहसील नोखा बार एसोसिएशन के सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन,संचेती अध्यक्ष,चिंतलगी उपाध्यक्ष व पंचारिया बने सचिव*
नोखा। नोखा बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं द्वारा सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
सभी अधिवक्ताओं ने आम बैठक बुलाकर सर्वसम्मति से वरिष्ठ अधिवक्ता पन्नालाल संचेती को अध्यक्ष चुना गया। कार्यकारिणी में किशन गोपाल चिंतलगी को उपाध्यक्ष, राजेश पंचारिया को सचिव और मनोज गोदारा को सह सचिव बनाया गया है।
अधिवक्ता कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में अनूप सिंह राठौड़ को सभापति नियुक्त किया गया है। कार्यकारिणी परामर्श समिति में रामनिवास माचरा, रामप्रताप बिश्नोई, ओमप्रकाश बिश्नोई, हनुमान चौधरी, शंकरलाल बिश्नोई, मांगेराम डुडी, मनोज भार्गव, चुन्नीलाल बरोड़, पप्पु खां, विष्णु भगवान पुनिया और रामनिवास बिश्नोई को शामिल किया गया है। सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को अधिवक्ताओं ने साफा ओर माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान टीकमसिंह राठौड़, एडवोकेट अशोक कुमार,एडवोकेट विनायक चितलंगी, एडवोकेट लेखराम चौहान,अमराराम लेखाला, हनुमान बिरट, अभय संचेती, प्रदीप चितलंगी, देवराजसिंह सहित कई अधिवक्ता शामिल रहे।
Subscribe to my channel


