बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
कांग्रेस नेता नित्यानंद पारीक ने किया मदन गोपाल मेघवाल का स्वागत, संगठन को नई दिशा मिलने की उम्मीद

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नित्यानंद पारीक ने आज सर्किट हाउस में मदन गोपाल मेघवाल (रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी) का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत और अभिनंदन किया। हाल ही में उन्हें शहर कांग्रेस में अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नित्यानंद पारीक ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “मदन मेघवाल जी के नेतृत्व में कांग्रेस संगठन नए सिरे से मजबूत होगा। विभिन्न वर्गों एवं युवा वर्ग को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ते हुए संगठन का नया प्रारूप तैयार किया जाएगा, जिससे संगठन को नई दिशा मिलेगी।”
उन्होंने कहा कि वर्तमान राजनीतिक परिवेश में भाजपा के विरुद्ध मुखर होकर मुकाबला करने की आवश्यकता है। पारीक ने विश्वास जताया कि सुलझा हुआ नेतृत्व मिलने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा और हताशा-निराशा दूर होगी।
अंत में नित्यानंद पारीक ने कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करना होगा।
– नित्यानंद पारीक, वरिष्ठ कांग्रेस नेता

Subscribe to my channel


