राष्ट्रीय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव सिंह शेखावत 4 एवं 5 दिसम्बर को बीकानेर प्रवास पर रहेंगे। इस बारे में संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता नरेन्द्रसिंह सिसोदिया ने प्रेस नोट जारी कर जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि
4 दिसम्बर को श्री शेखावत निजी पारिवारिक समारोह में शामिल होंगे तथा संगठन के विभिन्न पदाधिकारियों से मुलाक़ात करेंगे।
वहीं 5 दिसम्बर को उनका सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रम निर्धारित है। दोपहर 1 बजे वे ऐतिहासिक जूनागढ़ किले का भ्रमण करेंगे और इसके पश्चात दोपहर 4 बजे देशनोक स्थित करणी माताजी के दर्शन करेंगे।
राष्ट्रीय करणी सेना ने बताया कि बीकानेर प्रवास के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा भी की जाएगी तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर रणनीति पर चर्चा होगी।
राष्ट्रीय प्रवक्ता नरेन्द्रसिंह सिसोदिया ने सभी मीडिया प्रतिनिधियों से इन कार्यक्रमों में उपस्थिति दर्ज कराने का अनुरोध किया है।