देशबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

स्मृति मंदिर में 25 से 31 दिसंबर तक बाल मेले का आयोजन, पूर्व सांसद धर्मेंद्र को दी गई श्रद्धांजलि

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

बीकानेर, 30 नवंबर:
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मृति मंदिर के तत्वाधान में आगामी 25 दिसंबर से 31 दिसंबर तक भव्य बाल मेले का आयोजन किया जाएगा। इस मेले में बच्चों के लिए विविध सांस्कृतिक, शैक्षणिक और मनोरंजक कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जिसमें स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया जाएगा।

इसी क्रम में आज स्मृति मंदिर प्रांगण में बीकानेर के पूर्व सांसद धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारियों और गणमान्य लोगों ने उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया।

कार्यक्रम में श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में संरक्षक प्रहलाद सिंह राठौर, हजारी राम बिश्नोई, डॉ. रामदयाल भाटी, पिंकी शर्मा, प्रेम रतन गहलोत, समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश सोनगरा, सिद्धार्थ श्री माली, आनंद सोनी, एल.आर. गुसाईवाल, कृष श्रीमाली, जान्हवी, अमित भारद्वाज, तारा चंद गहलोत, प्रीतम सुथार, देवा राम चौधरी, श्री चंद बिश्नोई, गोपाल सोनी, संजय स्वामी, महेंद्र स्वामी, राजू गहलोत, दिनेश बिश्नोई, मनोज शर्मा सहित कई स्थानीय गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

सभी ने बाल मेले के सफल आयोजन की कामना करते हुए बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए ऐसे आयोजनों को आवश्यक बताया।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button