देशब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान
IAS मनीष वर्मा के बयान के विरोध में विप्र सेना द्वारा पुतला दहन

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
आज दिनांक 30 नवंबर को विप्र सेना के नेतृत्व में सर्व ब्राह्मण समाज ने भगवान परशुराम चौक, भिवाड़ी पर IAS मनीष वर्मा द्वारा माता बहनों को लेकर दिए गए कथित आपत्तिजनक बयान के विरोध में पुतला दहन किया। समाज के प्रतिनिधियों ने मौके पर भारी रोष व्यक्त करते हुए तत्काल गिरफ्तारी की मांग उठाई।
इस विरोध प्रदर्शन में विप्र सेना जिला टीम से अध्यक्ष अशोक कौशिक, उपाध्यक्ष सुनील भरद्वाज, कोषाध्यक्ष महिपाल शर्मा, मीडिया प्रभारी विनय पाण्डेय, राघव शर्मा, कैलाश जोशी, सोमदत्त शर्मा, धर्मेंद्र कौशिक, सुरेंद्र शर्मा, राधेश्याम शर्मा, अजीत शुक्ला, राधेश्याम शर्मा, आजाद शर्मा, सी पी भारद्वाज, राजेश भौमिया, संजय त्रिपाठी, सत्यनारायण शर्मा, भिवाड़ी टीम से महासचिव भीम शर्मा शोभरी, महिला अध्यक्ष अल्का मिश्रा, ज्योति त्रिपाठी, सोहन लाल, अवनीश शर्मा, शिव शंकर, पदम शर्मा,सहित सैकड़ों की संख्या में विप्र बंधु एवं महिला शक्ति उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


