देशबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया ने की भारत व्यवस्था परिवर्तन की शुरुआत एवं चिड़ावा पार्टी कार्यालय का शुभारंभ

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
चिड़ावा झुंझुनू-परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा चिड़ावा में पार्टी कार्यालय का शुभारंभ करते हुए चिड़ावा की पावन धरा से परमहंस बावलिया बाबा समाधि स्थल से भारत व्यवस्था परिवर्तन यात्रा की शुरुआत की गई इस अवसर पर मुख्य अतिथि परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोनू महेन्द्र सिंह रावत रहे प्रदेश अध्यक्ष अनिल शर्मा भारतीय ने मीडिया का धन्यवाद करते हुए कहा कि परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया भारत में सकारात्मक परिवर्तन के लिए व्यवस्था परिवर्तन यात्रा निकाल रही है हमारा मुख्य उद्देश्य है की जाति धर्म की राजनीति से ऊपर उठकर देशहित में काम किया जाए और देश को ऊंचाइयों पर ले जाया जाए उन्होंने कहा है कि देश में आज धनबल की राजनीति को बढ़ावा दिया जा रहा है परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया चाहती है कि देश में सामान्य शिक्षा का अधिकार लागू हो,सामान्य स्वास्थ्य व्यवस्था हो, एक देश एक टैक्स लागू हो, महिलाओं की सुरक्षा के लिए सख्त कानून बने ,देश में समान वेतनमान लागू हो, एक देश एक पेंशन लागू हो ,पुलिसकर्मियों को सप्ताह में 1 दिन का अवकाश मिले, किसानों की फसल का वाजिब मूल मिले, किसान की 50 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर उनके लिए पेंशन योजना लागू हो, छोटे व्यापारियों के लिए 50 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर पेंशन योजना लागू हो, महिलाओं को हर क्षेत्र में 50% भागीदारी सुनिश्चित हो ऐसे अनेक मुद्दों को लेकर देश की जनता से इस यात्रा में अपना योगदान देने का आह्वान किया उन्होंने कहा कि हम अपना जीवन इस देश के लिए समर्पित करते हैं और आप भी एक कदम इस देश की लिए बढ़ाएं इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव अतर सिंह मीणा राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सुधीर सिंह सीकर जिला अध्यक्ष चिरंजी लाल शर्मा पूर्व अंता विधानसभा प्रत्याशी राजपाल सिंह शेखावत पूर्व आदर्श नगर विधानसभा प्रत्याशी नारायण छगन हनुमानगढ़ जिला अध्यक्ष गुरु चरण सिंह रामकुमार गुरप्रीत सिंह एवं शहर के गणमान्य नागरिक गोविंदा निर्मल सुभाष व्यास महेश आजाद पवन शर्मा फारूक मनिहार जितेंद्र शर्मा ओमप्रकाश नायक कपिल नायक नवीन सोनी कृष्ण कुमार स्वामी राधेश्याम शर्मा अमित शर्मा अमित जांगिड़ सुभाष सैनी डूंगर माल चंद्रशेखर राजेंद्र सैनी करन ट्रेलर विष्णु शर्मा आशीष अग्रवाल तमोहर गॉड मनोज शर्मा सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे ।

Subscribe to my channel


