उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य
गढ़मुक्तेश्वर में होगा राज्य स्वायत्त शासन कर्मचारी परिषद उत्तर प्रदेश का 27वां प्रांतीय अधिवेशन, 10 दिसंबर को जुटेंगे प्रदेशभर के निकाय कर्मी

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
गढ़मुक्तेश्वर/हापुड़, 10 दिसंबर 2025।
राज्य स्वायत्त शासन कर्मचारी परिषद उत्तर प्रदेश का 27वां प्रांतीय अधिवेशन आगामी 10 दिसंबर 2025 को नगर पालिका परिषद गढ़मुक्तेश्वर, जनपद हापुड़ में भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी प्रदेश संगठन मंत्री सुनील अमर टैगोर ने टूडला, फिरोजाबाद से देते हुए बताया कि अधिवेशन के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
अधिवेशन में प्रांतीय कार्यकारिणी के नवगठन, प्रदेश महामंत्री एवं प्रदेश उपाध्यक्ष पदों का सृजन, तथा पुरानी पेंशन बहाली समेत कर्मचारियों से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण मांगों पर बिंदुवार चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही प्रदेश सरकार के समक्ष मांगों को मजबूती से रखने, आवाज बुलंद करने और संगठन की एकजुटता के साथ संघर्ष की आगामी रणनीति पर भी विचार–विमर्श किया जाएगा।
इस प्रांतीय अधिवेशन में प्रांतीय अध्यक्ष ठा. कुशलपाल सिंह (बुलंदशहर), प्रांतीय उपाध्यक्ष बीरेन्द्रपाल सिंह (आवागढ़), बीरेशवर दयाल (शिकोहाबाद) समेत पूरी प्रांतीय कार्यकारिणी की उपस्थिति रहेगी।
सुनील अमर टैगोर ने समस्त निकाय कर्मियों से अपील की है कि वे इस अधिवेशन में अधिकतम संख्या में पहुंचकर कर्मचारी हितों की लड़ाई को और मजबूत करें।

Subscribe to my channel


