ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

तिजारा विधायक की जनसुनवाई में उठे गंभीर मुद्दे, अवैध प्लॉटिंग, अवैध मदरसे और व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

भिवाड़ी, 23 नवंबर : टपूकड़ा स्थित नर्सिंगदास आश्रम में शनिवार को तिजारा विधायक बाबा बालक नाथ ने जनसुनवाई की, जहां लोगों ने स्थानीय समस्याओं को लेकर अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। इसी दौरान पत्रकार द्वारा टपूकड़ा तहसील क्षेत्र में खेती की जमीन पर करीब 50 जगह हो रही अवैध प्लॉटिंग का मुद्दा उठाया गया।

अवैध प्लॉटिंग पर MLA का बड़ा बयान

पत्रकार द्वारा पूछा गया कि इन अवैध प्लॉटिंग पर कब चलेगा बुलडोज़र? इस पर विधायक बाबा बालक नाथ ने कहा—

“मुझे जानकारी नहीं कि कहाँ-कहाँ अवैध प्लॉट कटिंग चल रही है। जहां भी अवैध प्लॉटिंग हो रही है, नियमानुसार कार्रवाई होगी। प्रशासन स्वतंत्र है, आप ऐसी जानकारी हमें और प्रशासन को तुरंत दें।”

अवैध मदरसों पर भी उठे सवाल

पत्रकार ने उत्तर प्रदेश की तरह मेवात क्षेत्र में अवैध मदरसों पर कार्रवाई को लेकर सवाल किया। इस पर विधायक ने कहा—

“आपकी बात को गंभीरता से लेते हैं। इस मुद्दे पर हम पहले भी मुख्यमंत्री से निवेदन कर चुके हैं और दोबारा सिफारिश करेंगे। अवैध मदरसों पर सख्त से सख्त कार्रवाई होगी। गलत काम करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह कोई भी हो।”

व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल पर कड़ा रुख

दिल्ली में हुए बम ब्लास्ट में व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल की नूंह–मेवात कनेक्टिविटी को लेकर भी सवाल किया गया। इस पर विधायक ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार दोनों अत्यंत सख्त हैं और किसी को डरने की आवश्यकता नहीं है।

विधायक ने कहा—

“जो लोग गलत गतिविधियों में शामिल हैं, उन पर कार्रवाई जारी है। जो भी व्यक्ति इसमें सम्मिलित पाए जाएंगे, उन्हें भारत सरकार और राजस्थान सरकार कड़ी से कड़ी सज़ा देगी।”

कार्यक्रम में टपूकड़ा तहसीलदार सेतन सिंह, मंडल अध्यक्ष विजय यादव, पीडब्ल्यूडी एक्सईएन शालिनी, एमपीएस नेहा गोयल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button