बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
महामहिम राज्यपाल कटारिया के जन्मदिन पर बांठिया के नेतृत्व में मंदिरों में पूजा-अर्चना, गौसेवा कर की दीर्घायु की कामना
कटारिया के जन्मदिन पर चम्पालाल बांठिया चेरिटेबल ट्रस्ट ने किए सेवा कार्य

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा।
जनसेवक श्री चम्पालाल बांठिया चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा पंजाब के महामहिम राज्यपाल व संघ राज्यक्षेत्र चण्डीगढ़ के प्रशासक,
राजनीतिक सामाजिक क्षेत्र में आदर्श व्यक्तित्व के धनी व श्री चम्पालाल बांठिया चेरिटेबल ट्रस्ट के संरक्षक महामहिम गुलाबचंद कटारिया के जन्मदिन ट्रस्ट अध्यक्ष व भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया के नेतृत्व में विभिन्न मंदिरों में पूजा अर्चना कर उनके दीर्घायु की कामना करने के साथ विभिन्न गौशाला में गौमाता को हरा चारा व गुड़ खिलाने के साथ उनको दूरभाष पर बात कर ट्रस्ट सदस्यों की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
ट्रस्ट अध्यक्ष व भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया के नेतृत्व ट्रस्ट के संरक्षक पंजाब के महामहिम राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया के जन्मदिन पर ट्रस्ट सदस्यों के साथ जिले के नाकोड़ा तीर्थ पर भगवान पार्श्वनाथ व अधिष्ठायक भैरव देव वआसोतरा स्थित ब्रह्माधाम तीर्थ पर भगवान ब्रह्मा जी व सन्त खेतारामजी महाराज की समाधि,खेड़ स्थित भगवान रणछोड़ राय मन्दिर व होटलू स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर में पूजा अर्चना कर उनके दीर्घायु की कामना की।उसके बाद ग्रामीणों क्षेत्रों में विभिन्न गौशाला में गौमाता को चारा व गुड़ खिलाकर उनके सुखद जीवन की कामना करने के साथ पौधा वितरण भी किया गया।
बांठिया ने कहा कि राजनीति काल मे कटारिया इमानदारी के साथ जनहित के लिए सेवा कार्य करने के हमेशा आगे रहे।
उन्होंने ने कहा कि महामहिम कटारिया का सम्पूर्ण जीवन समाजसेवा, राष्ट्र निर्माण और जनहित कार्यों को समर्पित रहा है। उन्होंने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में संगठन की नींव को सुदृढ़ करते हुए सदैव कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्त्रोत के रूप में कार्य किया।शिक्षा, संस्कार, एवं नशा-मुक्त समाज की दिशा में उनके विचार आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक हैं।
गुलाबचंद कटारिया के पूर्व विधायक चंपालाल बांठिया के साथ पारिवारिक संबंध है । ट्रस्ट के सेवा कार्यो एव शिविर में सेवाएं व मार्गदर्शन दे रहे है।
इस दौरान बांठिया ने महामहिम राज्यपाल से दूरभाष पर वार्ता कर जन्मदिन की बधाई दी व ट्रस्ट के चल रहे सेवा प्रकल्पों के कार्य व आगामी दिनों में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के बारे में विस्तृत चर्चा की।उन्होंने बताया कि महामनीषी, मानवता के मसीहा,गोप्रेमी, नशा मुक्त पंजाब(भारत) की मुहिम के तहत पूरे देश मे अलख जगाई है।उन्होंने ने कहा कि राज्यपाल कटारिया के नेतृत्व में ट्रस्ट पिछले 10 सालों से स्वरोजगार के तहत सिलाई मशीनो का वितरण, निशक्तजनों के लिए कृतिम अंग लगाने का कार्य,दिव्यागजनो के लिए ट्राई साइकिल के साथ श्रवण यंत्र का वितरण किया जा रहा है।उनके निर्देशन में आज दिन तक कुल 18444 परिवार को विभिन्न उपकरण वितरण किए है।बाठिया ने बताया कि ट्रस्ट सरंक्षक महामहिम राज्यपाल कटारिया के जन्मदिन से ट्रस्ट द्वारा जिले भर में गोवंश के लिए वेक्सिनेशन का कार्य सरकार के साथ मिलकर शुर किया।जो जरूरत के हिसाब वितरण की जायेगी।
इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष महिपाल सिंह करणोत,पूर्व पार्षद महावीर माली,दुर्ग सिंह राजपुरोहित, सुमित रामावत, ट्रस्टी अशोक चौपड़ा, ऋषभ तांतेड़, शांतिलाल लुंकड़, सजय सालेचा, दिनेश गोलेछा, गौतम सकलेचा, हार्दिक भण्डारी, रिकेश अन्याव, राजेश चण्डक,संजय छाजेड़, महेंद्र माली,चन्द चारण, मालाराम भील,महेन्द्र बारूपाल सहित अनेको सदस्य मौजूद थे।कार्यक्रम का संचालन सचिव बाबूलाल भंसाली ने किया।

Subscribe to my channel


