
ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
अलवर, 14 अक्टूबर। नवरात्रि के पावन अवसर पर अलवर लेडिस क्लब की ओर से सिगरी रिसॉर्ट में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया। इस दौरान डांडिया नृत्य विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। महिलाओं ने डांडिया की ताल पर नृत्य कर कार्यक्रम में उत्सव का रंग भर दिया। उपस्थित सदस्यों ने प्रस्तुतियों की मुक्तकंठ से सराहना की।
नवरात्रि के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं को सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ने और आपसी मेल-जोल बढ़ाने का अवसर मिला। पूरे आयोजन में उत्साह और उल्लास का माहौल रहा। कार्यक्रम का आयोजन अलवर लेडिस क्लब की अध्यक्ष अंजू सोढ़ी, उपाध्यक्ष रीता कटारिया, सचिव सुनीला मेहता, सहसचिव पूनम ढींगरा, कोषाध्यक्ष रश्मि मेहता एवं क्रीड़ा मंत्री बीना गेरा के नेतृत्व में किया गया। आयोजन को सफल बनाने में क्लब की सदस्य वीणा अरोड़ा, दीपिका खन्ना, सुषम सेतिया एवं रंजना खत्री सहित अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

Subscribe to my channel


