बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा

ज्ञान दिशा स्कूल में उत्साहपूर्वक मनाया भारतीय वायुसेना दिवस

विशेष वायुसेना शो, क्विज और रचनात्मक गतिविधियों से बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा, 8 अक्टूबर। ज्ञान दिशा स्कूल में भारतीय वायुसेना दिवस देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य प्रस्तुतियों के साथ चित्रकला, पोस्टर मेकिंग, रंगोली, क्राफ्ट एवं लड़ाकू विमानों के लघु मॉडल निर्माण जैसी गतिविधियों में भाग लिया।

कार्यक्रम में विशेष वायुसेना वीडियो शो के माध्यम से विद्यार्थियों को भारतीय वायुसेना के गौरवशाली इतिहास, वीरता एवं देश की सुरक्षा में उसके योगदान की जानकारी दी गई। विशेष रूप से तैयार की गई ज्ञानवर्धक क्विज में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी जानकारी बढ़ाई।

ज्ञान दिशा स्कूल में गतिविधि एवं अनुभव आधारित शिक्षा, रचनात्मकता, नवाचार, जीवन कौशल और सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है। विद्यालय में ऐसी गतिविधियों को नियमित शिक्षण प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाया गया है।

प्रधानाचार्य विशाल पटवारी ने बताया कि ऐसे आयोजन बच्चों में देशप्रेम, अनुशासन, रचनात्मकता और जिम्मेदार नागरिकता की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button