बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
जनसेवा, संघर्ष और युवा नेतृत्व के प्रतीक सचिन पायलट के दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
बीकानेर, 07.09.2026
जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से भारतीय राष्ट्रªीय कांग्रेस के महासचिव (पंजाब के प्रभारी) एवं राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के जन्मदिवस के अवसर पर बीकानेर जिले के कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पवनपुरी स्थित शनि मन्दिर के पास गायों को चारा व गुड खिलाकर उनके स्वस्थ, सुखी, समृद्ध एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना करते हुए कहा कि सचिन पायलट ने अपने राजनीतिक जीवन में सदैव आमजन, किसान, युवा एवं समाज के विभिन्न वर्गों की आवाज को मजबूती से उठाने का कार्य किया है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव गजेन्द्रसिंह सांखला ने कहा कि सचिन पायलट ने सदैव लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक न्याय और जनहित की राजनीति को प्राथमिकता दी है। प्रदेश के युवाओं और आमजन के बीच उनकी लोकप्रियता उनके निरंतर संघर्ष एवं जनता से सीधे जुड़ाव को दर्शाती है।
युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अरूण व्यास ने कहा कि सचिन पायलट का व्यक्तित्व सरलता, सहजता, संघर्षशीलता और जनसेवा की भावना का प्रतीक है। उन्होंने प्रदेश की राजनीति में युवाओं को नई दिशा और ऊर्जा देने के साथ-साथ जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाकर अपनी अलग पहचान बनाई है। उनके नेतृत्व और सक्रिय जनसरोकारों से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार होता है।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी संगठन महासचिव प्रहलाद सिंह मार्शल ने कहा कि सचिन पायलट ने हमेशा आम जनता, किसानों, युवाओं और समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों के अधिकारों की आवाज को बुलंद किया है। उनके नेतृत्व और जनसेवा की भावना से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को निरंतर प्रेरणा मिलती है।
इस अवसर पर अभाव अभियोग प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष नित्यानंद पारीक ने कहा कि पायलट ने हमेशा किसान, युवा, मजदूर और आमजन से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए उनकी आवाज को मजबूती से उठाया है।
इस अवसर पर डीसी गहलोत, गोविन्द, जगदीश पड़िहार, मुरली किराडू सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहें।

Subscribe to my channel


