देशपन्नाब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश
शिक्षक केवल ज्ञानदाता,नहीं संस्कारों के शिल्पकार

लोकेशन=पन्ना।मध्य प्रदेश पन्ना
संवाददाता=सुधीर अग्रवाल के साथ कैमरा मेन मुकेश रजक
*शिक्षक केवल ज्ञानदाता,नहीं संस्कारों के शिल्पकार*
मूल शिक्षा ज्ञान आधारित समाज का विकास
शिक्षक दिवस के अवसर पर ब्रह्माकुमारी विद्यालय में विकसित भारत के निर्माण में शिक्षकों की भूमिका के विषय पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर, सभी शिक्षकों के सम्मान से आरंभ हुआ ब्रह्माकुमारी बहन ने सभी शिक्षकों को आज के दिवस की शुभकामना देते हुए कहा कि शिक्षक केवल पुस्तक के ज्ञान देने वाला व्यक्ति नहीं बल्कि विद्यार्थियों की व्यक्तित्व संस्कार और चरित्र का निर्माण करने वाला शिल्पकार है,एक शिक्षक का प्रभाव केवल कक्षा तक सीमित नहीं रहता बल्कि वह परिवार समाज और राष्ट्र के भविष्य को दिशा प्रदान करता है
आज शिक्षा के क्षेत्र में ज्ञान और तकनीक का विस्तार तेजी से हो रहा है लेकिन शिक्षा की पूर्णता तभी है जब ज्ञान के साथ मूल संस्कार नैतिकता आत्मविश्वास शांति और मानवता का विकास भी हो विद्यार्थियों को केवल यह सीखना पर्याप्त नहीं है कि उसे जीवन में क्या बनना है बल्कि यह भी आवश्यक है कि वह एक श्रेष्ठ इंसान, ईमानदार नागरिक कैसे बने,
आपने आगे कहा शिक्षक दिवस के आध्यात्मिक रहस्य को स्पष्ट करती हुई यह कहा कि जीवन में अनेक शिक्षक हमें अलग-अलग विषयों का ज्ञान देते हैं लेकिन परमात्मा परम शिक्षक बनकर आत्मा को उसकी वास्तविक पहचान का ज्ञान दे रहे हैं आध्यात्मिक ज्ञान से आत्मा को अनुभव होता है कि वह केवल शरीर नहीं बल्कि एक चेतन शांत पवित्र और शक्तिशाली आत्मा है इस आत्मिक स्मृति से विचारों में सकारात्मक व्यवहार में मधुरता और जीवन में श्रेष्ठ संस्कार विकसित होते हैं,
कार्यक्रम में डायट प्राचार्य अजय गुप्ता,श्रीमती निशा जैन पूर्व प्राचार्य,कैलाश सोनी पूर्व योजना अधिकारी एवं अन्य शिक्षक गण उपस्थित रहे सभी ने अपने-अपने विचार रखें एवं कार्यक्रम की सराहना की

Subscribe to my channel


