धर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

राजेंद्र धाम में गुरु सप्तमी द्विशताब्दी जन्मोत्सव की तैयारियां तेज, 13 से 15 जनवरी तक होगा भव्य महा महोत्सव

तीन दिवसीय गुरु सप्तमी महा महोत्सव को लेकर ट्रस्ट की बैठक आयोजित, कार्यक्रम के बैनर का हुआ विमोचन, तीनों दिन सजेगी भव्य भक्ति संध्या

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

बालोतरा, राजस्थान। श्री राज हर्ष हेमेन्द्र जैन ट्रस्ट की ओर से राजेंद्र धाम तीर्थ पर आगामी गुरु सप्तमी द्विशताब्दी जन्मोत्सव महा महोत्सव की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में 13 जनवरी से 15 जनवरी 2027 तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय भव्य महा महोत्सव की तैयारियों एवं विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

तीनों दिन होगा भव्य भक्ति संध्या का आयोजन

ट्रस्ट के सीईओ रतनलाल मालू ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी गुरु सप्तमी महा महोत्सव को भव्य एवं ऐतिहासिक स्वरूप देने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। तीन दिवसीय आयोजन के दौरान प्रतिदिन भव्य भक्ति संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें गुरु भक्तों को भक्तिमय वातावरण का आनंद लेने का अवसर मिलेगा।

महा महोत्सव में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए शुद्ध एवं स्वादिष्ट भोजन की विशेष व्यवस्था की जाएगी। भोजन व्यवस्था की जिम्मेदारी मोहनलालजी सिंघवी कटारिया को सौंपी गई है।

गणमान्य अतिथियों ने किया महा महोत्सव के बैनर का विमोचन

बैठक के दौरान आगामी गुरु सप्तमी महा महोत्सव के भव्य कार्यक्रम के बैनर का विमोचन भी किया गया। मुख्य ट्रस्टी सायरमलजी नाहर, पूर्व ओसवाल समाज बालोतरा अध्यक्ष शांतिलालजी दागा एवं एक कुंवारी कन्या द्वारा संयुक्त रूप से बैनर का विमोचन किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित गुरु भक्तों में आगामी आयोजन को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला।

बैठक में ट्रस्टी एवं गुरु भक्त रहे उपस्थित

बैठक में ट्रस्टी सायरमलजी नाहर, गौतमचंदजी चोपड़ा, शांतिलालजी दागा, मोहनजी सिंघवी, रतनलाल मालू, जवेरीलाल मेहता, सुमेरमलजी गोठी, महेशकुमार जैन, राजूभाई सहित अनेक गुरु भक्त उपस्थित रहे।

आयोजन समिति द्वारा महा महोत्सव को सफल एवं भव्य बनाने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श किया गया। आगामी 13 से 15 जनवरी 2027 तक राजेंद्र धाम तीर्थ पर आयोजित होने वाला यह तीन दिवसीय गुरु सप्तमी महा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति एवं धार्मिक उल्लास का विशेष केंद्र रहेगा।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button