उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

अमहट घाट पर देर रात तक डटे रहे डीआईजी, डीएम और एसपी

प्रतिमा विसर्जन की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, सुरक्षा में सतर्कता बरतने के निर्देश

बस्ती से वेदान्त सिंह

बस्ती 27 अक्टूबर 2026 (सू.वि.) दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस उपमहानिरीक्षक संजीव त्यागी, जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह देर रात तक अमहट घाट पर मौजूद रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी करते रहे। वरिष्ठ अधिकारियों ने विसर्जन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, प्रकाश, बैरिकेडिंग और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किए गए इंतजामों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पुलिस उपमहानिरीक्षक ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पूरी सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गये। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने भी विसर्जन स्थल की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था और आवागमन को सुचारु बनाए रखे । अधिकारियों ने कहा कि प्रतिमा विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। घाट पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था बनाए रखने, बैरिकेडिंग को दुरुस्त रखने तथा भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। साथ ही किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं तैयार रखने को कहा गया।

प्रशासन की ओर से विसर्जन प्रक्रिया के दौरान घाट पर लगातार निगरानी रखी गई, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और प्रतिमा विसर्जन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सके।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी ज्ञान चन्द्र गुप्ता, मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती, उप जिलाधिकारी प्रमोद कुमार एवं राजेश यादव, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका अंगद गुप्ता सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button