उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
तीन माह की बेटी के साथ महिला के नदी में कूदने की आशंका, शोशल मीडिया पर कथित नोट वायरल!

संवाददाता अवधेश यादव
बस्ती। जिले के दुबौलिया थाना क्षेत्र के भटहा गांव निवासी करीब 30 वर्षीय पूजा देवी के अपनी तीन माह की बेटी केसाथ पिपरौला घाट पुल से मनोरमा नदी में छलांग लगाने की आशंका जताई जा रही है। मंगलवार को घटना की जानकारी मिलने के बाद घाट पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।
बताया जा रहा है कि पूजा देवी अपनी तीन माह की बेटी के साथ पिपरौला घाट पुल पर पहुंची थीं। घटनास्थल पर उनकी साड़ी मिलने के बाद उनके नदी में कूदने की आशंका जताई गई। हालांकि, घटना किन परिस्थितियों में हुई और इसके पीछे क्या वजह रही, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
इस बीच पूजा देवी के नाम से लिखा एक कथित नोट सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। इसमें किसी को दोषी नहीं ठहराने की बात लिखे होने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, नोट की प्रामाणिकता की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
बताया जा रहा है कि पूजा देवी का पांच साल का एक बेटा रुद्र भी है। घटना की खबर से परिवार में मातम पसरा है और गांव के लोग स्तब्ध हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। नदी में महिला और बच्ची की तलाश तथा घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की आधिकारिक जानकारी मिलने का इंतजार है।

Subscribe to my channel


