बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

कृष्णा सेवा संस्थान ने जरूरतमंद लोगो को वितरित की सहायता सामग्री

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

कृष्णा सेवा संस्थान द्वारा चलाए जा रहे सेवा कार्यों के तहत जरूरतमंद परिवारों को सहायता सामग्री वितरित की गई।

संस्थान अध्यक्ष धर्मेंद्र दवे ने बताया कि राशन सामग्री वितरण में पारसमल भंडारी, पुखराज हितेश छाजेड,भरत भाटी,घनश्याम सिंह राजपुरोहित,मनीष पालीवाल जसोल, ईश्वरदास वैष्णव, आनंद मेहता, गौतम दांती, गौतम चौपड़ा परिवार,राजेंद्र माली, कमल शर्मा, तरुण अग्रवाल, कुशल जैन, मुकेश गहलोत सहित संस्थान के सदस्यों व भामाशाहो का सहयोग मिल रहा है तभी प्रत्येक माह लगभग 100 से 110 परिवार में मासिक राशन सामग्री के किट व आर्थिक सहायता वितरित की जा रही है।

दवे ने बताया कि हर माह संस्थान सदस्य अरुण श्रीवास्तव के निर्देशन में हाऊसिंग बोर्ड में मासिक राशन सामग्री किट वितरण का कार्यक्रम रखा जाता है जिसमें आसपास रहने वाले जरूरतमंद लोगो राशन सामग्री के साथ साथ अन्य सहायता भी पहुंचाई जाती है।

 सहायता सामग्री में दैनिक उपयोग की खाद्य सामग्री, कंबल, तिरपाल दवाइयां भी मदद की जाती है।

दवे ने कहा कि कृष्णा सेवा संस्थान का संकल्प है कि समाज में कोई भी जरूरतमंद भूखा न रहे। संस्थान द्वारा निरंतर गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए राशन वितरण, आर्थिक सहायता, कंबल वितरण एवं अन्य सेवा कार्य किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर अशोक श्रीमाली, आनंद दवे, विमल मालवीय सहित सदस्य उपस्थित रहे।

सहायता प्राप्त करने पर जरूरतमंद लोगो ने संस्थान का आभार व्यक्त किया।

इस दौरान संस्थान के कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button