बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानव्यापार
बालोतरा में RAMP IEC जागरूकता कार्यशाला आयोजित
लघु उद्योग भारती के तत्वावधान में उद्यमियों को सरकारी योजनाओं एवं औद्योगिक विकास के अवसरों की जानकारी दी गई

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा, 26 अक्टूबर। लघु उद्योग भारती (LUB) के तत्वावधान में तथा सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय (MoMSME) एवं राजस्थान सरकार के उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के सहयोग से सोमवार को बालोतरा में एक दिवसीय RAMP IEC Awareness Workshop का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में RIICO बालोतरा के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री कुलदीपजी दाधीच, जिला उद्योग केंद्र (DIC) के महाप्रबंधक श्री दुष्यंतजी तथा लघु उद्योग भारती के प्रांतीय उपाध्यक्ष श्री नरेशजी पाटोदी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यशाला में राजस्थान MSME नीति 2024, ODOP नीति 2024 एवं निर्यात नीति 2024 के अंतर्गत सरकारी सब्सिडी, प्रोत्साहन योजनाओं, स्थानीय उत्पादों के विकास तथा निर्यात के अवसरों की जानकारी दी गई। साथ ही, उद्यमियों को उद्यम पंजीकरण (Udyam Registration) एवं सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष श्री महेंद्रजी श्रीश्रीमाल ने अतिथियों का स्वागत किया तथा कार्यक्रम का संचालन श्री विजय जिंदल ने किया।
इस अवसर पर लघु उद्योग भारती के उपाध्यक्ष श्री नरेंद्रजी छाजेड़ एवं श्री सिद्धार्थजी माहेश्वरी, सचिव श्री अविनाशजी गोलेच्छा, CETP अध्यक्ष श्री रूपचंदजी सालेचा, उपाध्यक्ष श्री रामकिशनजी गर्ग, श्री चतुर्भुजजी गुप्ता, श्री शिवकुमारजी राठी तथा जसोल से लघु उद्योग भारती के श्री डूंगरजी सहित अनेक उद्यमी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में श्री महेंद्रजी श्रीश्रीमाल ने सभी अतिथियों, सहयोगी विभागों एवं उपस्थित उद्यमियों का आभार व्यक्त किया। श्री संजयजी छाजेड़ द्वारा राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ प्रस्तुत किया गया, जिसके साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इसके पश्चात स्नेह भोज का आयोजन किया गया।

Subscribe to my channel


